JharkhandLead NewsRanchi

Good News : Ranchi सिटी में महिलाओं के लिए नगर निगम बनाएगा 10 पिंक टॉयलेट

-सेफ्टी के साथ-साथ हाइजेनिक भी होगा पिंक टॉयलेट

Ranchi : नैचुरल कॉल का कोई टाइम नहीं होता. ऐसे समय में जब टॉयलेट न हो तो काफी परेशानी हो जाती है. वहीं ज्यादा देर तक नैचुरल कॉल होल्ड करने पर कई तरह की बीमारियां चपेट में ले सकती है. खासकर महिलाओं को घर से निकलने के बाद शहर में इसको लेकर काफी परेशानी होती है. इसके मद्देनजर रांची नगर निगम अब महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाने जा रहा है. जहां पर हाइजीन के साथ सेफ्टी का भी ध्यान रखा जाएगा.

इससे कि उन्हें टॉयलेट का यूज करने में कोई परेशानी नहीं होगी.
इतना ही नहीं बिना किसी टेंशन के टॉयलेट का यूज कर कई बीमारियों से भी बचेंगी. वहीं इस टॉयलेट का कलर भी पिंक होगा. जिससे कि दूर से ही लोगों को पता चल जाए कि यह टॉयलेट केवल महिलाओं के लिए है. सुरक्षा को लेकर भी वहां पर प्रापर इंतजाम किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें :JHARKHAND NEWS: कोरोना के मद्देनजर सरकार ले सकती है बड़े फैसले

10 टॉयलेट बनाएगा नगर निगम

सिटी में नगर निगम 10 टॉयलेट बनाएगा. इसमें टॉयलेट के अलावा चेंजिंग रूम और फीडिंग रूम भी होगा. जिससे कि महिलाएं वहां जाकर अपने बच्चे को फीडिंग भी करा सकेंगी. वहीं चेंजिंग रूम होने से उन्हें काफी राहत मिलेगी. हाइजेनिक होने से उन्हें किसी तरह के इंफेक्शन का भी डर नहीं होगा.

इस टॉयलेट की सफाई और मेंटेनेंस करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी. चूंकि ये टॉयलेट स्टील और एल्युमिनियम के होंगे. एल्युमिनियम बेस्ड टॉयलेट के निर्माण में 16 लाख रुपए खर्च आयेगा. जबकि स्टील वाले टॉयलेट में एक का खर्च 23 लाख रुपए अप्राक्स आएगा. अब देखना यह होगा कि नगर निगम कौन सा टॉयलेट सिटी में बनवाता है.

इसे भी पढ़ें :आग ने मचाई तबाही, हजारों की संपत्ति जलकर राख

सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन भी

मेट्रो सिटी की तर्ज पर बनाए जा रहे पिंक टॉयलेट में महिलाओं के हाइजीन का भी ध्यान रखा जाएगा. जहां पर सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन भी उपलब्ध होगी. जिससे कि कोई भी महिला जाकर वेंडिंग मशीन से सैनिटरी पैड ले सकती है. हालांकि इस पर अभी निगम काम कर रहा है कि ये पैड फ्री में मिलेगा या इसके लिए चार्ज होगा. लेकिन टॉयलेट में यह फैसिलिटी चालू हो जाने से महिलाओं को बड़ी राहत मिल जाएगी.

इसे भी पढ़ें :चुनाव आयोग ने असम के मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को 48 घंटों प्रचार करने से रोका, IPS भाई का किया तबादला

Related Articles

Back to top button