
Chatra: जिले के गिद्धौर प्रखंड पंचायत स्थित सलगा गांव में आग ने भीषण तबाही मचाई है. अहले सुबह हुई अगलगी की घटना में पुआल का दो मचान समेत जलावन की लकड़ी जलकर राख हो गई. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस घटना से किसान नागेश्वर यादव को लगभग 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand News : चार साल से मलेशिया में फंसा रहा बबलू आज पहुंचेगा रांची, एक दलाल दुबई फरार
हालांकि घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ. आग और विकराल हो गया और देखते ही देखते पुआल समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया. अगलगी की इस घटना में जहां किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है. वहीं, मवेशियों के समक्ष चारा की समस्या उत्पन्न हो गई है.
इसे भी पढ़ें:JHARKHAND NEWS: सरकारी जमीन पर कब्जा और अवैध बंदोबस्ती पर सरकार सख्त, होगी जांच




