
Ranchi : मधुपुर उपचुनाव में राज्य के बेरोजगारों ने हल्लाबोल का फैसला लिया है. इस हल्ला-बोल को लेकर विभिन्न परीक्षाओं और रोजगार की तलाश कर रहे युवा विस्तृत कार्यक्रम तय किये हैं. इसी क्रम में पांच अप्रैल को मधुपुर में युवाओं का महाजुटान हो रहा है. जहां रोजगार की तलाश कर रहे युवा, महागठबंधन के प्रत्याशी के खिलाफ जनसंपर्क व हल्लाबोल करेंगे. इस अभियान में जेपीएससी, जेएसएससी, पंचायत सचिव, पारा शिक्षक, होमगार्ड, सहायक पुलिस, जिला पुलिस, विशेष शाखा के उम्मीदवार तो शामिल हो ही रहे हैं. वहीं, इस आंदोलन को सहिया सहित तमाम अनुबंधकर्मी का भी सहयोग मिल रहा है.
इस आंदोलन के बाबत छात्र संगठन के सफी इमाम, गुलाम हुसैन, राजेश रंगीला, सिद्दिक अंसारी, सहदेव महतो ने कहा कि वर्तमान महागठबंधन की सरकार ने किया हुआ कोई भी वादा पूरा नहीं किया. आंदोलन की रूपरेखा के दौरान आंदोलनरत छात्रों ने सरकार के चुनावी वादे, संकल्प और उसकी हकीकत को बिंदुवार सामने रखा है.
चुनावी वादे और हकीकत
एक साल में पांच लाख नौकरी वर्ना राजनीति से संयास : असफल
पांचवी जेपीएससी की सीबीआई जांच : भूल गये
छठी जेपीएससी रद्द करेंगे : कोरोना काल में ही की नियुक्ति
सातवीं जेपीएससी में सुधार : नियमावली बना कर उम्र और आरक्षण खत्म
अनुबंध कर्मियों को तीन माह के अंदर स्थायीकरण – धोखा
पारा शिक्षक को स्थायीकरण : अब नहीं
पंचायत सचिव की शीघ्र नियुक्ति : अभी तक नहीं
टीजीटी शिक्षक – नियोजन नीति रद्द
उत्पाद सिपाही, विशेष शाखा नियुक्ति : नियोजन नीति रद्द
जेटेट पास (2016) नियुक्ति : नहीं
जिला पुलिस ( 2015) नियुक्ति : नहीं
सहायक पुलिस( 2011)नियुक्ति : नहीं
होमगार्ड की नियमितीकरण : नहीं हुआ




