
Ranchi : झारखंड के 18 कॉलेजों और पांच विश्वविद्यालय का कायाकल्प हो रहा है. कॉलेजों में कहीं लेक्चर भवन बन रहे हैं तो कहीं मल्टीपरपस एग्जामिनेशन हॉल. नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय सहित दो नये विश्वविद्यालयों के कैंपस डेवलपमेंट का काम किया जा रहा है.
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सभी कामों के लिए राशि आवंटित कर दी गयी हैं. वही पिछले दो माह में कई कामों के लिए विभिन्न कॉलेजों को राशि निकालने की प्रशासनिक अनुमति भी दे दी गयी है.
इसे भी पढ़ें :ELECTION: हिंसा के बीच पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 11 बजे तक 29 फीसद वोटिंग
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जो बजट आवंटित किया गया है उसमें विनोबा भावे विश्वविद्यालय के तीन कॉलेज हैं. वहीं चार कॉलेज विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि के हैं. इसी तरह रांची विवि के पांच कॉलेज हैं. कई विश्वविद्यालयों के कैंपस डेवलपमेंट का काम भी किया जा रहा हैं. विभाग की ओर से आवंटित बजट से राज्य के सात कॉलेजों में मल्टीपरपस एग्जामिनेशन हॉल बनाये जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :Football : विश्व कप क्वालीफायर में नार्थ मेसोडोनिया ने रचा इतिहास , 20 साल में पहली बार हारा जर्मनी
जानिए कहां क्या बन रहा है
- रांची वीमेंस कॉलेज – कैफेटेरिया – 4 करोड़
- रामगढ़ कॉलेज – मल्टीपरपस एग्जामिनेशन हॉल – 03 करोड़
- आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर – मल्टीपरपस एग्जामिनेशन हॉल – 04 करोड़
- एसएसजेएसएन कॉलेज गढ़वा – मल्टीपरपस एग्जामिनेशन हॉल – 05.12 करोड़
- चतरा कॉलेज चतरा – मल्टीपरपस एग्जामिनेशन हॉल – 05.12 करोड़
- जेजे कॉलेज झुमरी तिलैया – मल्टीपरपस एग्जामिनेशन हॉल – 05.12 करोड़
- बोकारो स्टील सिटी कॉलेज बोकारो – मल्टीपरपस एग्जामिनेशन हॉल – 05.12 करोड़
- गिरिडीह कॉलेज – मल्टीपरपस एग्जामिनेशन हॉल – 01.75 करोड़
- रांची विश्वविद्यालय अर्कियोलॉजी सेंटर – 21 लाख
- देवघर कॉलेज में आर्ट्स ब्लॉक – 55 लाख
- विभावि के लॉ कॉलेज पर – 01.53 करोड़
- जीएलए कॉलेज के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर – 05 करोड़
- एसके मुर्मू विवि के एकेडमिक भवन और प्रशासनिक भवन पर- 04 लाख (2-2 लाख प्रत्येक)
- नीलाम्बर पीताम्बर विवि के नये भवन पर – 20 करोड़
- झारखंड रक्षाशक्ति विवि नये कैंपस और इसके जमीन अधिग्रहण पर – 16.09 करोड़
- डिग्री कॉलेज छतरपुर – भवन- 06 करोड़
- महिला कॉलेज सरायकेला – भवन- 04 करोड़
- डिग्री कॉलेज महगामा – भवन – 05 करोड़
- डिग्री कॉलेज बानो तोरपा – भवन – 04.73 करोड़
- डिग्री कॉलेज बरही – भवन- 03 करोड़
- डिग्री कॉलेज गोमिया – भवन- 03 करोड़
- बीबीकेएमयू धनबाद- भवन – 20 करोड़
- बीबीकेएमयू धनबाद- कैंपस डेवलपमेंट– 50 करोड़
- महिला कॉलेज मधुपुर- भवन – 05 करोड़
- रक्षाशक्ति विवि- इलेक्ट्रिक वायर शिफ्टिंग – 01.34 करोड़
- रक्षाशक्ति विवि- आरसीसी पुलिया निर्माण – 40 लाख
इसे भी पढ़ें :जानिए पत्रकार ने रजनीकांत के बारे में जावेड़कर से कौन सा सवाल किया जिससे उनको आया गुस्सा




