
Giridih: ट्रैवल एजेंसी उबर की गाड़ी स्विफ्ट डिजायर की बुकिंग कर लूटने वाले गिरोह के एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लूटा गया स्विफ्ट डिजायर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
दो अपराधी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं. बगोदर पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही फरार अपराधियों को भी पुलिस पकड़ लेगी.
प्रेसवार्ता कर एसपी अमित रेणु, एसडीपीओ नौशाद आलम और थाना प्रभारी सरोज चैधरी ने बताया कि यूपी के बलिया से गिरफ्तार अपराधी संतोष मिश्रा ने ही उबर कंपनी के स्विफ्ट डिजायर को लूटने की बनाई थी.
इसे भी पढ़ें : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में अंबानी 8वें नंबर पर, अडानी सहित 40 भारतीय शामिल हुए
लूट की घटना को अंजाम देने के लिए संतोष मिश्रा ने अपने बलिया के दो साथियों को भी शामिल भी किया था. लूट की यह घटना को 27 फरवरी को बगोदर टोल प्लाजा के पास अंजाम दिया गया था.
पुलिस ने 48 घंटे में मामले का उद्भेदन कर लिया है. उबर कंपनी के जिस स्विफ्ट डिजायर को लूटा गया था वह बिहार के औरगांबाद के खैरा गांव के रहने वाले संतोष यादव का है.
टोल प्लाजा के पास तीनों अपराधियों ने उबर कंपनी के चालक संतोष यादव की पिटाई कर स्विफ्ट डिजायर लेकर फरार हो गये. जिसके बाद बगोदर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ गाड़ी लूटने का केस दर्ज कराया गया था.
इसे भी पढ़ें : अमनारी में लोगों से केरोसिन तेल वापसी में लगा प्रशासन, 4 ग्रामीणों की जा चुकी है जान




