Education & CareerJharkhandRanchi

आठवीं, नौवीं व 11वीं की ऑनलाइन परीक्षा लेने की तैयारी शुरू

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल इस बार आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षाओं की ऑनलाइन परीक्षा लेने की तैयारी कर रहा है. परीक्षा गूगल ऐप पर आयोजित की जायेगी. परीक्षा में बहु विकल्पीय प्रश्न ही पूछे जाएंगे.

मालूम हो कि इन तीनों कक्षाओं की परीक्षा ओएमआर शीट पर ही आयोजित की जाती रही हैं. ये कक्षाएं एक मार्च से शुरू होगी, जिसे लेकर विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया है. अब स्कूल खुलने से पहले ही परीक्षा को लेकर काउंसिल मंथन कर रहा है.

इसके अलावा कोरोना टीकाकरण के बाद ही आंगनबाड़ी केंद्रो को खोलने का निर्देश दिया गया है. आंगनबाड़ी केन्द्र एक अप्रैल से खुलेंगे. महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग सुनिश्चित करेगा कि आंगनबाड़ी केंद्र खुलने के पहले आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका का टीकाकरण पूरा किया जाए.

इसे भी पढ़ें : गुलाबी टेस्ट में इंग्लैंड के दसों बल्लेबाज सिर्फ 81 रन बनाकर लौटे, भारत जीत की राह पर

तीनों कक्षाओं के करीब करीब नौ लाख बच्चें जाएंगे स्कूल

आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा खुलने के बाद करीब नौ लाख बच्चे स्कूल जाएंगे. इन बच्चों को अभिभावकों की अनुमति लेकर ही स्कूल आने की इजाजत होगी. साथ ही कक्षा में भीड़ कम करने के लिए स्कूल प्रबंधक अपने हिसाब से बच्चों को रोस्टर के अनुसार भी स्कूल बुला सकते हैं. स्कूल में बच्चों की भीड़ बढ़ने को देखते हुए ही ऑफलाइन परीक्षा को स्थगित किया गया है, जबकि पहले से तय दसवीं और 12वीं की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयाजित होगी.

अभी फिलहाल प्राथमिक और मध्य विद्यालय बंद रहेंगे. इन कक्षाओं के बच्चों की परीक्षा लेने पर विचार चल रहा है, जबकि निजी स्कूलों में इन कक्षाओं की परीक्षा ऑनलाइन शुरू हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें : बंपर सरकारी नौकरी : 7000 पोस्ट के लिए 20 मार्च 2021 से पहले करें एप्लाई

स्कूलों के साथ अन्य के लिए गाइडलाइन

  • सभी गतिविधियों में स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय के एसओपी का अनुपालन अनिवार्य है.
  • सार्वजनिक स्थान पर मास्क और समाजिक दूरी का अनुपालन अनिवार्य है.
  • दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.
  • सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क और उचित शरीरिक दूरी अनिवार्य, थूकने पर रोक.
  • 65 वर्ष के बुजुर्ग, 10 वर्ष से छोटे बच्चों को घर में रहने की सलाह.
  • आयोजनकर्ताओं को प्रवेश-निकास पर थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजेशन, हैंडवॉश, सामाजिक दूरी की व्यवस्था करनी है.

इसे भी पढ़ें : किस्तों में स्कूल फीस जमा करने को लेकर हाइकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Related Articles

Back to top button