
Ahmadabad : दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (मोटेरा) में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम हार के कगार पर पहुंच गयी है. गुरुवार को इंग्लैंड की पूरी दूसरी पारी में महज 81 रन बनाकर पैवेलियन लौट गयी.
आज मैच के दौरान भारत के स्पिनरों का जलवा रहा. अक्षर पटेल ने 15 ओवर में 32 रन देकर पांच विकेट लिये. वहीं अश्विन ने 15 ओवर में 48 रन देकर इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता दिखाया.
इंग्लैंड को नौवां झटका जैक लीच के रूप में लगा है. अश्विन की गेंद पर लीच 9 रन बनाकर आउट हो गये थे. इस समय इंग्लैंड का स्कोर सिर्फ 80 रन था. भारत को जीत के लिए 49 रन चाहिए.
इसे भी पढ़ें : जानिये कौन है वो म्यूजिक प्रोड्यूसर जिसने की हैं पांच शादियां, 71 साल की उम्र में बना पिता
टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के 400 विकेट पूरे हुए
टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के 400 विकेट पूरे हो गए हैं. उनका 400वां शिकार जोफ्रा आर्चर बने. अश्विन चार सौ विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज हैं. उनसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले (619), कपिल देव (434) और हरभजन सिंह (417) ने लिए हैं.
इंग्लैंड को छठा झटका ओली पोप के रूप में लगा है. अश्विन की गेंद पर पोप सिर्फ 12 रन बनाकर बोल्ड हो गए. उस समय का स्कोर- 68 रन था.

मोटेरा की पिच पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों का शुरू से ही बुरा हाल रहा. भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की गेंदें इंग्लैंड के बल्लेबाजों की समझ से बाहर रही. बेन स्टोक्स के बाद जो रूट भी पवेलियन लौट गए हैं. उनका विकेट अक्षर पटेल ने लिया.
इसे भी पढ़ें : बंपर सरकारी नौकरी : 7000 पोस्ट के लिए 20 मार्च 2021 से पहले करें एप्लाई
जॉनी बेयरस्टो दोनों पारियों में जीरो पर हुए आउट
इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के लिए यह मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में एक भी रन नहीं बना सके.
बेयरस्टो दोनों पारियों में 0 पर आउट हुए और दोनों ही बार उनका विकेट अक्षर पटेल ने चटकाया. अक्षर पटेल ने पहली पारी में भी बेयरस्टो को बोल्ड किया और दूसरी पारी में भी वैसा ही देखने को मिला.जॉनी बेयरस्टो पहली बार भारत के खिलाफ इतना खराब नहीं खेले हैं.
अगर पिछली 7 पारियों में भारत के विरुद्ध बेयरस्टो का रिकॉर्ड देखा जाए तो आप चौंक जाएंगे. बेयरस्टो पिछली 7 में से 5 पारियों में भारत के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए हैं. पिछली 5 पारियों में बेयरस्टो ने महज 18 रन बनाए हैं.
इंग्लैंड को तीसरा झटका सलामी बल्लेबाज डॉम सिब्ली के रूप में लगा है. सिब्ली सात रन बनाकर विकेट के पीछे ऋषभ पंत को कैच दे बैठे. उनका विकेट अक्षर पटेल ने लिया.
इसे भी पढ़ें :किस्तों में स्कूल फीस जमा करने को लेकर हाइकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब




