
Ranchi: रिम्स में कोविड-19 ड्यूटी दे रहे कर्मियों को क्वारंटाइन में रहने के दौरान खाने और रहने की सुविधा दी जा रही थी. अब रिम्स ने इसे समाप्त कर दिया है. अब कोविड-19 ड्यूटी में करनेवाले डॉक्टरों और नर्सों के रहने की व्यवस्था पेइंग वार्ड में पांचवें तल्ले पर की जायेगी.
वहीं पारा मेडिकल कर्मियों और अन्य कर्मियों की कोविड ड्यूटी के दौरान रहने की व्यवस्था कॉटेज में होगी. कोविड-19 में ड्यूटी के बाद 5 दिन का होम क्वारंटाइन दिया जायेगा.
कोविड-19 ड्यूटी समाप्त होते ही कार्यरत चिकित्सक, नर्स, पारा-मेडिकल कर्मियों को ट्रू नेट टेस्ट करवाना जरूरी होगा. टेस्ट रिपोर्ट के बाद वे अपने पूर्व के पदस्थापन पर योगदान करेंगे.
इसे भी पढ़ें : आठवीं, नौवीं व 11वीं की ऑनलाइन परीक्षा लेने की तैयारी शुरू
सभी विभागों को जारी करना होगा जूनियर और सीनियर रेजिडेंट का ड्यूटी रोस्टर
रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक ने सभी विभागों के एचओडी को निर्देश दिया है कि वे अपने संकाय के सभी सदस्यों के साथ सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के ड्यूटी रोस्टर का पूरा ब्यौरा विभाग में जमा करना होगा. विभाग को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह इंटर्न्स के भी ड्यूटी रोस्टर का ब्यौरा जमा करें.
इसे भी पढ़ें : गुलाबी टेस्ट में इंग्लैंड के दसों बल्लेबाज सिर्फ 81 रन बनाकर लौटे, भारत जीत की राह पर




