
- राजधानी से चल रहीं 13 पैसेंजर ट्रेनें
- लॉकडाउन के बाद रेलवे बोर्ड ने बढ़ाया किराया
Ranchi : महंगाई से आम जन की परेशानी बढ़ती जा रही है. कोविड लॉकडाउन के बाद से मंहगाई रुक नहीं रही. जहां खाद्यान्न और तेलों के बढ़ते दाम ने लोगों की परेशानी बढ़ायी है. वहीं रेलवे के बढ़ते भाड़े ने भी लोगों की जेब का बोझ बढ़ाया है.
लॉकडाउन के बाद रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के नाम से चलाने का आदेश दिया. इसमें कुछ ट्रेनें अब भी स्पेशल के नाम पर चल रही हैं.
वहीं कुछ पैसेंजर ट्रेनें अब चलना शुरू हुई हैं. ऐसे में रांची से 13 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें हैं जो चल रही हैं. लेकिन इन ट्रेनों के परिचालन के साथ ही इनके किराये में अंतर देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : आदिवासियों का हो रहा नरसंहार, विफल है सरकार : दीपक प्रकाश
लोकल यात्रा में पांच रुपये इजाफा
रांची रेल मंडल ने बताया कि लोकल यात्रा के किराये में इजाफा हुआ है. रांची से चलनेवाली अलग-अलग ट्रेनों के सेकंड क्लास के दामों में ये अंतर देखा जा रहा है. पहले जहां इन्हीं स्टेशनों तक जाने के लिए यात्रियों को पांच रुपये कम देने पड़ते थे.
वहीं अब यात्रियों को पांच रुपये अधिक देना पड़ रहा है. वहीं कुछ स्टेशन ऐसे भी हैं जहां के लिए किराया नहीं बढ़ाया गया है. जानकारी है कि रेलवे किराया रेलवे बोर्ड की ओर से तय किया जाता है.
इसे भी पढ़ें : गुमला में आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल
रांची से किस स्टेशन का कितना भाड़ा
स्टेशन कोविड के पहले कोविड के बाद
- धनबाद 35 40
- मुरी 15 20
- लेहरदगा 20 20
- बोकारो स्टील सिटी 30 30
- टाटा 35 40
- डाल्टनगंज 45 45
- दुमका 75 80
इसे भी पढ़ें : जेपीएससी ने जारी किया नया एग्जामिनेशन कैलेंडर, इस साल होंगी 9 परीक्षाएं




