
Ranchi: गुमला जिले में आईईडी ब्लास्ट हुआ है. इस विस्फोट में एक जवान के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि सर्चिंग पार्टी निकली थी. इसी दौरान चैनपुर केरागनी इलाके के बीच आईईडी ब्लास्ट हो गया.
ब्लास्ट की चपेट में सीआरपीएफ का जवान आ गया. बताया जा रहा है कि घायल जवान के पैर में गंभीर चोट आई है. जवान को रांची स्थिति मेडिका में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल जंगलों में सर्चिंग पर निकले थे. वहीं नक्सलियों ने उन रास्तों में बम लगा रखा था. जैसे ही जंगलों के पास से सर्चिंग टीम उन रास्तों पर पहुंची, आइइडी ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट में एक जवान घायल है. घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से बेहतर उपचार के लिए रांची लाया जा रहा है.
घायल जवान से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
घायल जवान को देखने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मेडिका अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायल जवान से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया. उनसे बातचीत कर घटना की जानकारी प्राप्त की.
इस मौक़े पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने जवानों के साथ खड़ी है. ऐसी घटनाओं से डरने की जरूरत नहीं है, सरकार नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देगी.
इसे भी पढ़ें : आदिवासियों का हो रहा नरसंहार, विफल है सरकार : दीपक प्रकाश




