Uncategorized

12 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल, आराधना पटनाक बनीं पेयजल- स्वच्छता सचिव

NEWS WING

Ranchi, 01 November: झारखंड सरकार के 12 आईएएस अधिकारियों के विभाग में सरकार की तरफ से फेरबदल किया गया है. इनमें से सचिव स्तर के भी अधिकारी हैं. हालांकि किसी भी उपायुक्त का तबादला नहीं किया गया है.

कौन कहां गये

– डीके तिवारीः श्रमायुक्त, झारखंड के अलावा प्रधान स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.     

– सुखदेव सिंहः अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग के अलावा ग्रेटर रांची विकास प्राधीकरण के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

– मुखमीत सिंह भाटियाः प्रधान सचिव महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा का तबादला महानिदेशक राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (सर्ड) रांची कर दिया गया है.

– अमरेंद्र प्रताप सिंहः प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का तबादला प्रधान सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पद पर कर दिया गया है.

– आराधना पटनाकः सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का तबादला सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कर दिया गया है.

– कमल किशोर सोनः सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (अतिरिक्त प्रभार सचिव भवन निर्माण विभाग, झारखंड) के प्रभार के अलावा वो सचिव जल संसाधन विभाग, झारखंड भी रहेंगे. अगले आदेश तक वो तीनों प्रभार में रहेंगे.

– विनय कुमार चौबेः सचिव खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग से इनका तबादला सचिव महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा के पद पर कर दिया गया है. वो सचिव ग्रामीण विकास पंचायती राज एवं एनआरईपी विशेष प्रमंडल के प्रभार में भी रहेंगे.

– डॉ. अमिताभ कौशलः सचिव श्रम नियोजन एवं प्रशीक्षण विभाग से इनका तबादला सचिव खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग में कर दिया गया है. ये प्रबंध निदेशक राज्य खाद्य निगम और प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

– के रवि कुमारः निदेशक उद्योग पर पदस्थापित के रवि कुमार अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार, प्रबंध निदेशक झारक्राफ्ट के अलावा प्रबंध निदेशक औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के भी प्रभार में रहेंगे.

– मनोज कुमारः नगर आयुक्त धनबाद से इनका तबादला निदेशक समाज कल्याण के पद पर कर दिया गया है.

– आशीष सिंहमारः प्रबंध निदेशक झारखंड आवास बोर्ड (अतिरिक्त प्रभारः निदेशक नगरीय प्रशासन. झारखंड) का तबादला प्रभारः निदेशक नगरीय प्रशासन. झारखंड कर दिया गया है.    

– राजीव रंजनः निदेशक समाज कल्याण का तबादला नगर आयुक्त धनबाद कर दिया गया है.     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button