
Uday Chandra
New Delhi : कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर ऊहापोह की स्थिति है. राहुल गांधी पर अध्यक्ष पद संभालने को लेकर पार्टी की तरफ भारी दबाव है, लेकिन अभी तक उन्होंने इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है कि वे पद संभालंगे या नहीं. कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की जगह पार्टी के स्थायी अध्यक्ष पर जल्द फैसला लेना है. हालांकि, राहुल गांधी समर्थक इस्तीफा देने के बाद से ही उन्हें पुन: अध्यक्ष बनने के लिए मना रहे हैं.
राहुल गांधी के विदेश से लौटने के बाद एक बार फिर पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें मनाने में जुट गए हैं. हालांकि, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की मानें तो राहुल गांधी अध्यक्ष पद संभालने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं. ऐसे में या तो सोनिया गांधी को अध्यक्ष पद की स्थायी जिम्मेदारी लेनी होगी या फिर विकल्प के तौर किसी वरिष्ठ नेता को तैयार करना होगा. इस उधेड़बुन में जो नाम सामने आए हैं उसमें अशोक गहलोत को इस पद का सबसे दमदार उम्मीदवार माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें-Birthday special : सिल्वर स्क्रीन का एमएस धौनी सुशांत सिंह राजपूत
सूत्रों की मानें तो अशोक गहलोत को इस बारे में सोनिया की तरफ से भी इशारा दिया गया है. हालांकि वे राजस्थान छोड़कर दिल्ली आना चाहते हैं या नहीं, यह फैसला गहलोत को ही करना है. इससे पहले अशोक गहलोत बतौर महासचिव संगठन दिल्ली जरूर आ गए थे लेकिन राजस्थान का चुनाव आते ही उन्होंने अपनी सक्रियता फिर बढ़ा दी थी लेकिन सीएम पद मिलते हीं राजस्थान लौट गए.
अब जबकि अशोक गहलोत राजस्थान में अपने मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी में हैं तो पार्टी का एक खेमा उन्हें फिर से दिल्ली बुला कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी कर रहा है. गहलोत गांधी परिवार के जांचे परखे और भरोसेमंद माने जाते हैं. इस लिहाज से इन्हें सबसे आगे देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- फर्जी फर्म खोल 15 करोड़ रुपये की कर चोरी करनेवाला 2 साल बाद गिरफ्तार




