JharkhandRanchi

यात्रियों की सुविधा के लिये रेलवे बोर्ड ने दस ट्रेनों के परिचालन को दी अवधि विस्तार

Ranchi : रेलवे बोर्ड की ओर से दस ट्रेनों के परिचालन को विस्तार दिया है. इस संबध में रेलवे बोर्ड की ओर से आदेश जारी किया गया है. वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने भी इस संबध में आदेश जारी किया. इनमें से कुछ ट्रेनें झारखंड से भी होकर गुजरती है. इससे राज्य के यात्रियों को लाभ मिलेगा.

कोरोना वायरस के दौरान बंद हुई रेलों और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए ये निर्णय लिया है. ऐसे में यात्रियों की परेशानी कम होगी. पिछले कुछ महीनों से लगातार रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेनों के परिचालन को शुरू किया गया. वहीं कुछ ट्रेनों को अवधि विस्तार भी दिया गया.

इसमें रांची से गुजरने वाली मंड़ुवाडीह-संबलपुर स्पेशल ट्रेन को एक अप्रैल तक विस्तार दिया है. ऐसे में ट्रेन नंबर 08312 मंडुवाडीह संबलपुर स्पेशल ट्रेन अब एक अप्रैल तक चलेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 0831 संबलपुर मंडुवाडीह स्पेशल ट्रेन 31 मार्च तक चलेगी.

इन ट्रेनों को भी मिला विस्तार

08305 हावड़ा-संबलपुर स्पेशल 27 मार्च तक चलेगी. पहले यह ट्रेन 5 फरवरी तक चलनी थी.
08306 संबलपुर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन संबलपुर से 26 मार्च तक चलेगी.
02819 आनंद विहार स्पेशल भुवनेश्वर से प्रत्येक बुधवार और रविवार को 31 मार्च तक चलेगी. पहले यह ट्रेन दो फरवरी तक चलनी थी.
02820 आनंद विहार भुवनेश्वर स्पेशल शुक्रवार और मंगलवार को दो अप्रैल तक चलेगी. पहले यह ट्रेन चार फरवरी तक चलने वाली थी.
08449 पुरी पटना स्पेशल 29 मार्च तक चलेगी. यह ट्रेन 31 जनवरी तक चलनी थी.
08450 पटना पुरी स्पेशल पटना से प्रत्येक बुधवार को 31 मार्च तक चलेगी.
08419 पुरी जयनगर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 25 मार्च तक चलेगी.
08420 जयनगर पुरी स्पेशल प्रत्येक रविवार को 27 मार्च तक चलेगी.

Related Articles

Back to top button