
Jakarta: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद से एक फ्लाइट लापता बतायी जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीविजया एयर की इस फ्लाइट संख्या एसजे 182 में 62 यात्री सवार हैं. इस विमान की खोज के लिए बचाव अभियान को शुरू कर दिया गया है.
वहीं, इंडोनेशिया के सोशल मीडिया में विमान के संदिग्ध मलबे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. हालांकि, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
इसे भी पढ़ें- विशेषज्ञों का अनुमान : चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 7.5 प्रतिशत रहेगा
उड़ान के 4 मिनट बाद ही टूटा संपर्क
फ्लाइट रेडार 24 के अनुसार, विमान ने शनिवार शाम को जकार्ता के सोकार्नो-हट्टा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही विमान से संपर्क टूट गया था.
रेडार पर इस विमान को 10 हजार फीट की ऊंचाई मात्र एक मिनट में खोते हुए ट्रैक किया गया है. अगर इतनी तेजी से कोई विमान नीचे आता है तो उसके क्रैश होने की संभावना बढ़ जाती है. उधर इंडोनेशिया की सरकार ने बचाव कार्य के लिए राहत टीमों को सक्रिय कर दिया है.
इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता अदिता इरावति ने कहा कि बोइंग 737-500 विमान ने दोपहर करीब 1:56 बजे जकार्ता से उड़ान भरी और करीब 2:40 बजे इसका संपर्क नियंत्रण टावर से टूट गया. उन्होंने एक बयान में कहा, ”राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति के साथ समन्वय स्थापित कर लापता विमान को लेकर जांच की जा रही है.”
इसे भी पढ़ें- 3 मेडिकल कॉलेज और एक प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बावजूद स्टूडेंट्स का करियर दांव पर, रघुवर दास ने राज्यपाल से की पहल करने की अपील
2018 में भी इंडोनेशिया की फ्लाइट हुई थी क्रैश
अक्टूबर 2018 में भी इंडोनेशियाई लायन एयर की एक फ्लाइट समुद्र में क्रैश हो गयी थी, जिसमें विमान में शामिल 189 लोगों की मौत हो गयी थी. यह विमान भी राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के 12 मिनट बाद समुद्र में दुर्घटना का शिकार हुआ था.




