Sports

खेल के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं, अनुशासन, कड़ी मेहनत व लक्ष्य निर्धारित कर खिलाड़ी पा सकते हैं सफलता : जटाशंकर चौधऱी

जिलास्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता शनिवार से शुरू, सफल प्रतिभागी ले सकेंगे झारखंड स्टेट राइफल चैंपियनशिप में भाग

Ranchi : रांची डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय जिलास्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई. खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन रेलवे ट्रिब्यूनल, रांची के सदस्य ध्रुव सिंह ने किया.

इस दौरान माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ जटाशंकर चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. इस प्रतियोगिता में राइफल और पिस्टल कैटेगरी में 40 इवेंट आयोजित किये जा रहे हैं. प्रतियोगिता में लगभग 200 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को रांची जिला का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा.

विजयी प्रतिभागी 11वीं झारखंड स्टेट राइफल चैंपियनशिप में भाग लेंगे. जिसका आयोजन 21, 22 और 23 जनवरी 2021 को देवघर में किया जायेगा. वहीं इस शूटिंग प्रतियोगिता का समापन 10 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- 3 मेडिकल कॉलेज और एक प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बावजूद स्टूडेंट्स का करियर दांव पर, रघुवर दास ने राज्यपाल से की पहल करने की अपील

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर जटाशंकर चौधरी ने कहा कि खिलाड़ी अपनी रुचि के अनुसार खेल का चयन कर कड़ी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ें. खेल के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं.

अनुशासन, कड़ी मेहनत और लक्ष्य निर्धारित कर सफलता हासिल की जा सकती है. उन्होंने कहा कि खेल ऐसा क्षेत्र है जहां अगर आपके भीतर प्रतिभा है और आप अपेक्षित प्रयत्न करते हैं तो सफलता हासिल की जा सकती है.

रेलवे ट्रिब्यूनल सदस्य ने कहा कि वह भी शूटर रह चुके हैं. उन्होंने पूरी लगन, गंभीरता के साथ शूटिंग की. खिलाड़ियों में उत्साह भऱते हुए उन्होंने कहा कि पूरी एकाग्रता के साथ निशाना लगायें और अपने लक्ष्य से ना भटकें, तभी सफलता हासिल की जा सकती है.

रांची डिस्ट्रिक राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ी शूटिंग में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. झारखंड के खिलाड़ियों को अब तकनीकी सहायता भी उपलब्ध हो रही है. आने वाले दिनों में जिला और राज्य के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें- RIMS में लालू प्रसाद से मिले आरजेडी नेता, स्वास्थ्य को लेकर जतायी चिंता

Related Articles

Back to top button