
Ramgarh: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक जिला कार्यालय रामगढ़ में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू एवं संचालन जिला सचिव विनोद कुमार महतो ने किया. जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू ने अपने संबोधन में जिले के सभी जुझारू कार्यकर्ताओं पंचायत के पदाधिकारीयों, प्रखंड के पदाधिकारियों, जिला समिति के पदाधिकारियों एवं पार्टी के सभी अनुषांगिक इकाई के पदाधिकारी गण अपने अपने पंचायत एवं जिला पार्षद से अधिक से अधिक सदस्यों को जिताने में अपनी महती भूमिका निभाएं जिससे जिले के सभी प्रखंडों में गांव की सरकार बनाकर पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक जन समस्या का समाधान एवं जन कल्याण हो सके.

इसे भी पढ़ें:सरकारी नौकरी के लिए कठिन परिश्रम के साथ उचित मार्गदर्शन जरूरी: नवीन कुमार जैन
इस बैठक में मुख्य रूप से महेश ठाकुर, चित्रगुप्त महतो, आजाद अंसारी, बरतू करमाली, विनीत प्रभाकर, खुर्शीद आलम, महेंद्र मुंडा, मुकेश रावत, संजय वर्मा, संतोष कुमार, रंजीत बेसरा, हरिलाल बेदिया, जावेद आलम, राम किसुन गिरी, राम कुमार मांझी, संजू अख्तर, गोरंग राय मुमताज अंसारी, भोला खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:पलामू : 80 प्रतिशत धान की खरीद, FCI प्राप्त करने की सुस्त रफ्तार पर भड़के उपायुक्त




