Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: एनएच 98 पर एक के बाद एक तीन हादसे, पांच की मौत

Palamu: एनएच-98 डाल्टनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ पर आज नव वर्ष के पहले दिन एक के बाद तीन सड़क हादसे हुए. इसमें अब तक एक पुलिस जवान सहित 5 लोगों की मौत हो गयी है.

औरंगाबाद सांसद के स्कॉट गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से बाद जहां एक जवान की मौत हो गयी, वहीं घटनास्थल से सटे इलाके में दूसरी घटना हुई. ट्रिपल बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गये. इससे तीनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ेंः सुनीत शर्मा ने रेलवे बोर्ड के अध्यरक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पदभार संभाला

इस घटना के बाद लोग सड़क पर उतर आये हैं और एनएच को जाम कर दिया है. तीसरी घटना इसी एनएच पर नवाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा में हुई. यहां एक बाइक पेड़ से टकरा गयी. बाइक पर तीन युवक सवार थे. इसमें एक युवक बिहार के डेहरी निवासी की मौके पर मौत हो गयी. दो जख्मी हो गए. उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच में भेजा गया है.

छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल के पास एक ट्रक ने दिन के 2:30 बजे एक बाइक पर सवार तीन युवकों को कुचल डाला, जिसे तीनों को घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी.

मृतकों में लालू प्रजापति (22 वर्ष), पिता शयमदेव प्रजापति, पिंटू प्रजापति (17 वर्ष), पिता बुधन प्रजापति एवं बिनु विश्वकर्मा (20 वर्ष), पिता ब्रम्भ विश्वकर्मा हैं. सभी एकही गांव छतरपुर के क़उवल के निवासी थे. बाइक पर सवार थे.

बताया जाता है कि बाइक सवार तीनों युवक छत्तरपुर से घर की ओर आ रहे थे, जबकि औरंगाबाद की ओर से आ रहा दस चक्का ट्रक (बीआर26 बी 9079) ने अचानक बाइक में टक्कर मारा दी जिससे बाइक ट्रक के आगे हिस्से में बुरी तरह फंस गयी. ट्रक लगभग 30 फीट तक बाइक को घसीटते हुए चला गया.

हालांकि इसके बाद तीनों युवक ट्रक के नीचे गिर गये. गिरने के बाद अलग हो गए, फिर भी ट्रक ने तीनों को बेरहमी से कुचल डाला, जिससे तीनों के शरीर के चिथड़े हो गए.

इसे भी पढ़ेंः झरने से फिसलकर 40 फीट नीचे गिरा युवक, देखें वीडियो

घटना के बाद लोकल लोग उग्र हैं और एनएच को जाम कर दिया है.

घटनास्थल जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से 65 किलोमीटर दूर है. छत्तरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शम्भु कुमार सिंह ने बताया कि छत्तरपुर थानान्तर्गत कव्वल के पास एक ही बाईक में तीन युवक सवार होकर हरिहरगंज की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के बीच में टक्कर मारते हुए उसके नीचे दब कर मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-98 पर हुई उक्त दुर्घटना में तीनों युवक बगैर हेलमेट के सवारी कर रहे थे. इनकी उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है.

नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा बघउत स्थान के समीप मोटरसाइकिल सवार तीन लोग पेड़ से टकरा गये, जिसमें घटनास्थल पर एक की मौत हो गई.

आधार कार्ड में पता के मुताबिक मृतक की पहचान बाँबी कुमार शर्मा, पिता धमेंद्र शर्मा, जख्मी बिगहा, डेहरी-रोहतास बिहार के रूप में हुई. बैग को सर्च करने पर उसमें एक शराब की बोतल मिली. जिसमें थोड़ी शराब बची हुई थी.

इसे भी पढ़ेंः उम्मीद है लाइट हाउस परियोजना से गरीबों, मजदूरों व बेघरों को मिलेगा लाभ : हेमंत

Related Articles

Back to top button