
- आइएएस व आइपीएस की प्रोन्नति नहीं होगी प्रभावित
Ranchi: राज्य सरकार ने सभी पदों पर होने वाली प्रोन्नति पर रोक लगा दी है. विधान सभा समिति की बैठक के बाद सरकार के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि सभी सेवाओं व पदों में प्रोन्नति पर तत्काल प्रभाव से रोक रहेगी.
इसे भी पढ़ें:देवघर : अलाव तापने के दौरान जलने से दो की मौत, दो घायल
उन्होंने बताया कि प्रोन्नति मामले में रोस्टर का उल्लंघन हो रहा था जिसे फिलहाल रोक दिया गया है और इस संदर्भ में आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने इस संबंध में सभी प्रधान सचिव, विभागाध्यक्ष, सभी आयुक्त व उपायुक्त को लिखित निर्देश दिया है.
इस निर्देश के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की प्रोन्नति पर कोई बाधा नहीं होगी, लेकिन राज्य सेवा में कार्यरत पहले श्रेणी के अधिकारियों को छोड़ सभी की प्रोन्नति रुकी रहेगी.




