Education & CareerJharkhandLead NewsRanchi

JEE MAIN 2021 : परीक्षा में हुए चार अहम बदलाव,  जानिये इन बदलावों के बारे में

अब विद्यार्थियों को तैयारी की स्ट्रैटजी में करना होगा बदलाव

Ranchi : कोरोना काल के बाद स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा बदलाव नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने किया है. इस एग्जामिनेशन एजेंसी ने देश की इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी परीक्षा जेईई मेन में बदलाव कर दिया है. एनटीए की ओर से किये गये इस बदलाव के बाद स्टूडेंट्स को अपने तैयारी की स्ट्रैटजी में बदलाव करना होगा. एनटीए की ओर से इस परीक्षा में चार अहम बदलाव किये गये हैं. आइए जानते हैं जेईई मेन के चार बड़े बदलावों के बारे में…

75 प्रश्न को हल करना अनिवार्य

जेईई मेन की परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से सवाल पूछे जाते हैं. अब तक इन तीनों विषयों से पूछे जाने वाले कुल 90 प्रश्नों में से 75 प्रश्न अनिवार्य रूप से हल करने होंगे. अब तक इन तीनों विषयों से क्रमश: 25-25-25 सवाल पूछे जाते थे. पर 2021 की परीक्षा से तीनों विषयों से क्रमश: 30-30-30 प्रश्न पूछे जायेंगे. हर विषय में पूछे जाने वाले प्रश्न 30 प्रश्न दो सेक्शन में बंटे होंगे. सेक्शन ए में 20 और सेक्शन बी में 10 प्रश्न होंगे. सेक्शन बी के 10 प्रश्न वैकल्पिक होंगे. स्टूडेंट्स को इन 10 प्रश्नों से पांच प्रश्न हल करने होंगे. वैकल्पिक प्रश्नों में निबेटिव मार्किंग नहीं होगी.

एक साथ 13 विषयों में होंगे प्रश्नपत्र

जेईई मेन परीक्षा का दूसरा सबसे बड़ा बदलाव प्रश्नपत्र की भाषा में किया गया है. हालांकि इसकी मांग तीन साल पहले से ही हो रही थी. अब तक जेईई मेन के प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी में ही आते थे. पर अब 11 अन्य भाषाओं में भी रहेंगे. ये असमी, गुजराती, बंगला, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तलूगू और ऊर्दू है. परीक्षार्थी अपनी पसंद के अनुसार प्रश्नपत्र की भाषा का चयन कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ेः NEWSWING IMPACT: हेमंत का एक्शन, गढ़वा डीसी को कहा- दिव्यांग परिवार को तत्काल सरकारी योजनाओं का लाभ दें

बिना साइंस वाले स्टूडेंट्स भी करेंगे आवेदन

तीसरा बड़ा बदलाव नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जो किया है, वो यह है कि अब एक ही साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की इच्छा रखने वालों के साथ आर्किटेक्चर और प्लानिंग की पढ़ाई करने वाले भी आवेदन कर सकेंगे. साथ ही साथ वैसे उम्मीदवार जिन्होंने 12वीं में साइंस लेकर पढ़ाई नहीं की है, पर 12वीं में एक पेपर गणित लेकर पढ़ाई की होगी, जेईई मेन में आवेदन कर सकते हैं. वहीं बैचलर ऑफ प्लानिंग और बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र होंगे.

इस साल चार बार होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से इस साल की परीक्षा में उम्मीदवारों को चार बार परीक्षा में शामिल होने का ऑप्शन दिया जा रहा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से इस साल चार बार परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. इस साल की पहली परीक्षा 23 से 26 फरवरी, दूसरी परीक्षा 15 से 18 मार्च, तीसरी परीक्षा 27 से 30 अप्रैल और चौथी परीक्षा 24 से 28 मई के बीच होगी. वहीं परीक्षा में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन 16 जनवरी 2021 तक किये जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंःतापसी पन्नू को  भायी रांची की आबोहवा, लिट्टी-चोखा का भी टेस्ट लिया

Related Articles

Back to top button