1st LeadChaibasaJharkhand

चाईबासा : मालगाड़ी दुर्घटना से रेलवे को अबतक 50 करोड़ का नुकसान, आज भी परिचालन रहेगा ठप

Chaibasa: झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के बिमलगढ़ रेलवे यार्ड में बड़ी लापरवाही देखने को मिली थी. जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम मालगाड़ी के चार डिब्बे बेपटरी हो गये थे. इसी समय मालगाड़ी बिना ड्राइवर के उल्टी दिशा में दौड़ने लगी. बता दें कि रेलवे यार्ड से ये मालगाड़ी आयरन अयस्क लेकर राउरकेला जा रही थी. इसी क्रम में मालगाड़ी पीछे की तरफ रोल हो जाने के कारण उसके चार डिब्बे बेपटरी हो गयी. सूचना मिलते ही राहतकार्य के लिए बंडामुंडा रेलवे यार्ड से क्रेन समेत अधिकारियों व इंजीनियरों की टीम बिमलगढ़ पहुंची.

इसे भी पढ़ें- गुरुदेव रवींद्र नाथ की जमीन पर कब्जा, नोबेल विजेता अमर्त्य सेन का भी नाम

100  की स्पीड से दौड़ रही थी ट्रेन, टला बड़ा हादसा

उल्टी दिशा में दौड़ने के दौरान ट्रेन करीब 100 की स्पीड से दौड़ रही थी. इसके साथ ही ट्रेन बरसुआ से बिमलगढ़ रेलवे स्टेशन तक रोल होकर जाने के दौरान करीब छह रेलवे क्रॉसिंग को पार कर गयी थी. ट्रेन के आने की सूचना नहीं मिलने के कारण सभी रेलवे क्रॉसिंग भी खुले हुए थे. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एक बड़ा हादसा टल गया.

इसे भी पढ़ें- विद्युत कनीय अभियंता की शिकायत पर बाघमारा कॉलेज के प्राचार्य समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

शुक्रवार से शुरु हो सकता है परिचालन

 

घटना की सूचना मिलने के बाद से राहत कार्य और परिचालन को फिर से शुरु करने में बंडामुंडा रेलवे  इंजीनियरिंग और विभाग के अधिकारी व कर्मचारी में लगे हुए हैं. एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि रेलवे को अबतक 50 करोड़ का नुकसान हो गया है.  साथ ही आशंका जतायी जा रहा है कि  आज भी मालगाड़ी का परीचलान बाधित रहेगा. अब शुक्रवार से ही एक बार फिर से परिचलान के शुरु होने की उम्मीद की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- दोस्त की बहन की शादी से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Related Articles

Back to top button