
Ranchi : दोस्त की बहन की शादी में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना बुधवार की देर रात सरवल गांव के समीप रिंग रोड की है। बताया गया है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ. घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. मृतकों में नामकुम थाना क्षेत्र के कोयरी बेड़ा निवासी समीर नायक(25) एवं बानो सिमडेगा निवासी उत्तम कांडुलना (26) शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार समीर एवं उत्तम रिंग रोड स्थित विनायका गोदाम में काम करते थे. बुधवार को दोनों खिजरी नया टोली अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने गए थे. शादी समारोह में शामिल होने के बाद लगभग 12 बजे दोनों पल्सर बाइक से घर आने के लिए निकले थे. लौटने के दौरान रिंग रोड पर सरवल गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.
इसे भी पढ़ेंः रांची और खूंटी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की सीआईडी करेगी जांच




