Court NewsJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

हाईकोर्ट ने स्पीकर द्वारा बाबूलाल मरांडी पर की जा रही कार्रवाई पर लगाई रोक, 13 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

  • विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दल बदल पर लिये गये संज्ञान को बाबूलाल ने दी थी चुनौती

Ranchi : झारखंड हाई कोर्ट ने विधानसभा के स्पीकर द्वारा भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर की जा रही कार्रवाई रोक लगाते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है. हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर बुधवार को सुनवाई हुई थी.

जहां कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला गुरुवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था. इस संबंध में महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि हाईकोर्ट ने बाबूलाल मामले कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है. अब इस मामले में अगली सुनाने 13 जनवरी को होगी.

इसे भी पढ़ें : बजरंग दल पर वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट गलत, फेसबुक इंडिया ने संसदीय समिति से कहा,  प्रतिबंधित करने की जरूरत नहीं

बुधवार को हुई थी इससे पहले सुनवाई

बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और बिरंची नारायण द्वारा दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में लंबी सुनवाई हुई. हालांकि बुधवार को सुनवाई पूरी कर ली गयी. हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान इलेक्शन कमीशन और विधानसभा की ओर से भी दल-बदल कानून पर दलीलें पेश की गयीं.

साथ ही बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान विधानसभा की तरफ से महाधिवक्ता राजीव रंजन इलेक्शन कमीशन की ओर से आकाशदीप कुमार,बीजेपी की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकट रमन और बाबूलाल मरांडी की तरफ से अधिवक्ता आरएन सहाय ने अपना-अपना पक्ष रखा.

बाबूलाल मरांडी के अधिवक्ता के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दल बदल पर लिये गये संज्ञान को गलत बताते हुए संज्ञान निरस्त करने के पक्ष में दलीलें दी गयी.

इसे भी पढ़ें : पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी दो बच्चों की मां

बताते चलें कि भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा दायर मूल याचिका में झारखंड विधानसभा के स्पीकर द्वारा उनके दल-बदल के मामले में लिये गये संज्ञान के खिलाफ झारखंड हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है.

इसे भी पढ़ें : TMC के बागी नेता शुभेंदु अधिकारी को सता रहा है डर, ममता सरकार बदला ले सकती है, राज्यपाल से गुहार लगायी

Related Articles

Back to top button