
Hazaribagh : निगम क्षेत्र स्थित भवन मालिकों को नगर निगम ने डिमांड नोटिस भेजेगा. इसके साथ ही निगम क्षेत्र स्थित मॉल, मार्केट, कांप्लेक्स, बड़े भवनों का भौतिक सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है.
जिसमें उन भवन मालिकों द्वारा निर्धारित क्षेत्रफल और भौतिक सत्यापन के आधार पर निगम प्रशासन संबंधित भवन मालिकों को डिमांड नोटिस भेजेगा. ज्ञात हो कि इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप का भौतिक सत्यापन किया गया था.
जिसमें पाए गए अंतर के आधार पर पेट्रोल पंप मालिकों से जुर्माना वसूला गया था. उसी प्रकार भवन मालिकों द्वारा भी भौतिक सत्यापन में अंतर पाए जाने पर जुर्माना वसूले जाने की बात कही गई है.
इसे भी पढ़ें : TMC के बागी नेता शुभेंदु अधिकारी को सता रहा है डर, ममता सरकार बदला ले सकती है, राज्यपाल से गुहार लगायी




