HazaribaghJharkhand

हज़ारीबाग : हाथियों ने किसान को कुचल कर मार डाला

Hazaribagh : बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा पंचायत के सेहदा गांव में जंगली हाथियों ने एक किसान को कुचल कर मार डाला. घटना बीती रात की है. मृतक की पहचान सेहदा गांव निवासी जागो गंझु पिता मंशा गंझु के रूप में हुई है.

किसान का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया है. मृतक के परिवार व गांव में उसकी मौत से कोहराम मच गया है. बताया जा रहा हैं कि मृतक बादम रावतपारा से सब्जी खरीद कर गांव लौट रहा था. मृतक का घर का इकलौता कमाउ सदस्य था. पुलिस भी गांव पहुंची थी.

इसे भी पढ़ें : पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी दो बच्चों की मां

Related Articles

Back to top button