
Ranchi : 12वां स्थापना दिवस मनाने के बाद आइआइएम अब ऑनलाइन दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है. 28 दिसंबर को वह अपना दीक्षांत समारोह मनायेगा. इस अवसर पर पांच विभागों से टॉप तीन स्टूडेंट्स यानी कुल 15 स्टूडेंट्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन का मेडल प्रदान किया जायेगा.
260 विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किया जायेगा. दीक्षांत समारोह का आयोजन ऑनलाइन करने की योजना है. कोविड-19 के कारण विद्यार्थियों को ऑनलाइन डिग्री मिलेगी. इसके लिए विद्यार्थियों को लिंक शेयर किया जायेगा. लिंक के आधार पर सभी विद्यार्थी ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़ेंगे. आइआइएम के नये सभागार से ऑनलाइन कार्यक्रम का प्रसारण किया जायेगा. डिग्री बांटने के दौरान आइआइएम के निदेशक संस्थान की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डालेंगे.
इसे भी पढ़ें :धनबाद : सूरत के युवक की गोली मारकर हत्या, झरिया के राजापुर इको रेस्टोरेशन में मिला शव
उल्लेखनीय है कि पिछले दीक्षांत समारोह में आठ स्टूडेंट्स को प्रबंधन ने पीएचडी की उपाधि दी थी. वहीं, 268 स्टूडेंट्स को डिग्री व डिप्लोमा प्रदान किया गया था. इनमें एमबीए के 179, एमबीए-एचआरएम के 62, पीजीईएक्सपी के 27 स्टूडेंट्स थे. आइआइएम रांची ने 2017-19 बैच के फाइनल और 2018-20 बैच के लिए समर और विंटर दोनों में 100 % प्लेसमेंट हासिल किये हैं.
इसे भी पढ़ें :चांद की सतह से नमूने लेकर धरती पर आने को तैयार है चीन का ‘चांग ई 5’ यान




