
Ranchi: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की परीक्षाएं तीन चरणों में ली जा रही हैं. पहले चरण के दौरान नन-टेक्निकल पदों के लिए परीक्षा हो रही है, जिसकी तारीख 15 से 18 दिसंबर है. वहीं रेलवे बोर्ड के तहत एनटीपीसी की परीक्षा 28 दिसंबर से मार्च तक ली जायेगी.
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrdcdg.gov.in से इसकी जानकारी ले सकते हैं और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
जल्द ही बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा. इसके लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी. अगर रजिस्ट्रेशन नंबर खो गया है तो उसे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ई-मेल पर चेक करें. रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से उम्मीदवार लॉगिन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
बोर्ड ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर छात्रों को उनकी पहली पसंद के एग्जाम सेंटर्स देने का प्रयास किया है. मगर एग्जाम सेंटर शहर से बाहर भी हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें :धनबाद : सूरत के युवक की गोली मारकर हत्या, झरिया के राजापुर इको रेस्टोरेशन में मिला शव
ईमेल आइडी से भेजे जायेंगे एडमिट कार्ड
रेलवे बोर्ड की ओर से कोरोना काल को देखते हुए एडमिट कार्ड का दूसरा विकल्प भी तैयार किया है. इसके तहत अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आइडी पर एडमिट कार्ड भेजा जायेगा.
आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थी जिन्होंने आवेदन करते समय फ्री ट्रैवल पास की सुविधा मांगी थी, उनके लिए एडमिट कार्ड के साथ ही मुफ्त ट्रैवल पास जारी किये जाएंगे. पास की मदद से उम्मीदवार बगैर टिकट खरीदे एग्जाम सिटी तक जाने आने की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. छात्रों को उनके एग्जाम सेंटर्स तक पहुंचने में दिक्कत न हो इसके लिए बोर्ड स्पेशल ट्रेनें भी चला सकता है.
35 हजार 208 पदों के लिए होगी परीक्षा
रेलवे बोर्ड की ओर से एनटीपीसी परीक्षा 35 हजार 208 पदों के लिए होगी. इसमें एक करोड़ 26 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. रेलवे बोर्ड की ओर से सभी परीक्षाएं दो शिफ्ट में ली जा रही हैं. पहली शिफ्ट की परीक्षा 10:30 से होगी, जिसके लिये अभ्यर्थियों को नौ बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा.
दूसरी शिफ्ट की परीक्षा तीन बजे होगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को एक बजे सेंटर पहुंचना होगा. परीक्षा 15 भाषाओं में ली जायेगी. इसमें हिंदी, असमिया, कन्नड़, कोंकणी, मराठी, उर्दू, तमिल, आदि भाषायें शामिल हैं. इसके बाद रेलवे की ओर से गार्ड, क्लर्क, ट्रैकमैन, प्वाइंटमैन इन पदों के लिए परीक्षा होगी, जो अप्रैल से जून तक चलेगी.
इसे भी पढ़ें :चांद की सतह से नमूने लेकर धरती पर आने को तैयार है चीन का ‘चांग ई 5’ यान




