JharkhandKoderma

किसान आंदोलन के समर्थन में हुई आमसभा, वक्ताओं ने कहा- किसानों के लिए मौत का फरमान है नया कृषि कानून

Koderma : किसान विरोधी क़ृषि क़ानून के खिलाफ चल रहे देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में ओवरब्रिज के नीचे राजगढ़िया मोड़ पर वाम व विपक्षी दलों के द्वारा संयुक्त आमसभा का आयोजन किया गया. इसमें किसान आंदोलन के साथ एकजुटता का आह्वान किया गया. सिविल सोसायटी के संयोजक उदय द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई सभा को सीपीएम राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकु, राजद के जिला प्रभारी दिवाकर यादव,

जिलाध्यक्ष रामधन यादव, डॉ जावेद, किसान सभा के असीम सरकार, सीपीआइ राज्य परिषद व जिप सदस्य महादेव राम, जिलामंत्री प्रकाश रजक, जयनगर उप प्रमुख बिरेन्द्र यादव, सिविल सोसायटी के चरणजीत सिंह, कांग्रेस नेता सईद नसीम, महासचिव नवनीत ओझा, आम आदमी पार्टी के नेता दामोदर यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष प्रकाश अम्बेडकर, माले जिला कमिटी सदस्य बिनोद पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद, शम्भु पासवान ने संबोधित किया.

इसे भी पढ़ें :कप्तान फिंच ने आस्ट्रेलियाई टीम से कहा – कोहली का सामना करते समय सही संतुलन बनाये रखें

नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार का कृषि कानून किसान विरोधी है. आजादी के बाद यह पहला मौका है, जब छोटे-बड़े लगभग 500 किसान संगठन एक साथ आये हैं और क़ृषि क़ानून के खिलाफ एकजुट हैं. केंद्र सरकार अडाणी और अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के निर्देश पर काम कर रही है, क्योंकि इन कानूनों के सारे फायदे कॉरपोरेट को ही मिलेंगे. उन लोगों ने हजारों एकड़ जमीन खरीदने के साथ गोदाम बनाना शुरू कर दिया है. यही वजह है कि सरकार इन कानूनों को रद्द करना नहीं चाहती. ऐसे में आंदोलन जारी रखना किसानों की मजबूरी है. खेती-किसानी हमारी संस्कृति है और जीवन पद्धति भी है,

सरकार जबरदस्ती किसानों को ट्रेडर बनाना चाहती है. यह कानून किसानों के लिए मौत का फरमान है. इसलिए किसान विरोधी तीनों क़ृषि कानूनों को रद्द करना ही किसान के हित में होगा. कार्यक्रम में दुर्गा राम, प्रकाश यादव, शिवपूजन पासवान, अकेला यादव, संजय शर्मा, सुबोध कुमार, हृदय मिश्रा, प्रभात कुमार राम, रोहित गिरी, आकाश सिंह, संतोष यादव, मो असलम, अशोक यादव, राजेन्द्र भुइयां, बीरेंद्र यादव, काली सिंह, रामेश्वर यादव, बसमतिया देवी, भोला यादव, सुरेंद्र यादव, कृष्णा यादव, मनोज यादव उपस्थित थे.

राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में प्रतिवाद मार्च व सभा

राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में अखिल भारतीय किसान महासभा व माले ने जयनगर के पेठियाबागी से थाना चौक तक प्रतिवाद मार्च निकाल कर पेठियाबागी चौक पर सभा की. अध्यक्षता जयनगर माले प्रखंड सचिव अशोक यादव, संचालन जिला कमेटी सदस्य मुन्ना यादव ने किया. प्रतिवाद मार्च सभा को अखिल भारतीय किसान महासभा के संयोजक राजेंद्र मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अंबानी-अडानी के इशारे पर कृषि कानून बना कर किसानों को गुलाम बनाने की साजिश कर रही है.

प्रतिवाद मार्च में झुमरीतिलैया नगर सचिव संदीप कुमार, कोडरमा प्रखंड सचिव तुलसी कुमार राणा, हातिम खान, अनवर हुसैन, श्रीकांत ठाकुर, इस्लाम अंसारी, शंभू नाथ बर्मा, राजेंद्र दास, सुरेंद्र सिंह, विजय राणा, मुन्ना सिंह, मोबिन अंसारी, शहादत अंसारी, अहमद अंसारी, प्रकाश रजक, मुस्ताक अंसारी, मिथिलेश कुमार, प्रवीण कुमार, मनीर अंसारी कई लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : बिहार के आरा जिले में है बॉलीवुड के मशहूर गीतकार शैलेंद्र का पैतृक गांव धुसपुर

Related Articles

Back to top button