
Dhanbad : निरसा ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल पुल के पास तीन तल्ला मकान में काम करने के दौरान एक मजदूर छत से गिर गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक का नाम सुभाष महतो था. वह कुल्टी का रहनेवाला था. बताया जा रहा है कि मजदूर सुभाष सेंट्रल पुल कोलियरी में मकान की छत पर तारपेट लगा रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल नीचे गिर गया.
इधर, घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर साथी मजदूर सेंट्रल पुल के मुख्य दरवाजे को जाम कर धरने पर बैठ गये. घटना की सूचना मिलते ही निरसा एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंचे. लोगों ने बताया कि यह काम कल्लोल चक्रवर्ती ठेकेदार की देखरेख में हो रहा था. मजदूर सुभाष छत पर तारपेट लगा रहा था.
इसे भी पढ़ें : बिहार के आरा जिले में है बॉलीवुड के मशहूर गीतकार शैलेंद्र का पैतृक गांव धुसपुर
इसी दौरान उसका पैर फिसला और गिर गया.
मजदूरों ने कहा कि संवेदक मजदूर के परिजन को उचित मुआवजा दे. हालांकि, खबर लिखे जाने तक मुआवजे के सेटलमेंट को लेकर संवेदक की ओर से कोई नहीं पहुंचा था.
इसे भी पढ़ें :कप्तान फिंच ने आस्ट्रेलियाई टीम से कहा – कोहली का सामना करते समय सही संतुलन बनाये रखें




