
Giridih : बगोदर-सरिया के दोंदलो शिव मंदिर के समीप सोमवार को स्कार्पियो ने 55 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मार दी. इससे वृद्ध की मौत हो गयी. स्कार्पियो को सरिया थाना पुलिस ने पकड़ लिया है.
मृतक की पहचान दोंदलो गांव निवासी हरि महतो के रूप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक हरि महतो घटना के वक्त पैदल घर जा रहा था. इसी बीच बगोदर से सरिया जा रही स्कार्पियो हरि महतो को धक्का मार कर भाग निकला.
घटना के बाद स्कार्पियो चालक द्वारा रास्ते में कई और स्थानों पर धक्का मारने की बात कही जा रही है. लेकिन बगोदर पुलिस की सक्रियता से स्कार्पियो को चालक समेत सरिया थाना पुलिस पकड़ने में सफल रही.
इसे भी पढ़ें : बिहार के आरा जिले में है बॉलीवुड के मशहूर गीतकार शैलेंद्र का पैतृक गांव धुसपुर
इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोंदलो के समीप बगोदर-सरिया रोड को जाम कर दिया. जाम कर रहे ग्रामीण मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग करने लगे. ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किए जाने के कारण ही दोनों और वाहनों की कतार लग गयी. पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और सड़क जाम हटाया.
इसे भी पढ़ें :कप्तान फिंच ने आस्ट्रेलियाई टीम से कहा – कोहली का सामना करते समय सही संतुलन बनाये रखें




