
Chatra : चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी नरेश प्रजापति से नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम पर 5 लाख रुपये की लेवी मांगी गई है. नरेश की दुकान पर पीएलएफआई के नाम से एक पर्चा चिपकाया गया है. जिसमें लेवी नहीं देने व पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है. नरेश अपने गांव चाय व पकौड़ी की दुकान चलाता है.
पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
नरेश भारती ने प्रतापपुर थाना को लिखित सूचना देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है. आवेदन में नरेश ने बताया है कि वह अपने गांव में चाय व पकौड़ी बेचने का काम करता है. 29 नवंबर को शाम सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान की दीवार पर पीएलएफआई संगठन के नाम पर पोस्टर चिपकाया गया फिर बाद में फोन कर पांच लाख रूपये की मांग की गई. धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपना नाम सौरभ यादव बताया।मिल रही धमकी से नरेश प्रजापति काफी डरे-सहमे हैं उन्होने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. प्रतापपुर थाना प्रभारी का इस मामले में कहना है कि पुलिस ने धमकी देने वाली की तलाश शुरू कर दी है. जल्द पकड़े जाएंगे.
इसे भी पढ़ेंः आज अस्पताल जाने से करें परहेज, कार्य बहिष्कार पर हैं डॉक्टर




