
Nalanda: बिन्द थाना क्षेत्र के ताजनीपुर पुल के पास 9 मार्च को बदमाशों ने चालक को जख्मी कर ई-रिक्शा और मोबाइल लूट लिया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र से चार सड़क लुटेरों को लूटी गई टोटो और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि 9 मार्च को बदमाशों ने बाढ़ से बिन्द के लिए ई-रिक्शा रिजर्व किया था. इसी बीच ताजनीपुर पुल के पास चाकू मारकर चालक चंदन कुमार को जख्मी कर ई-रिक्शा, 4 हजार रुपया और मोबाइल लूट लिया था.
मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर इस मामले का खुलासा हुआ. बदमाशों के पास से लूटी गई टोटो और मोबाइल भी बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें:Old pension scheme : सीएम की सदन में घोषणा के बाद, झारखंड के सवा लाख सरकारी कर्मियों में खुशी की लहर




