JharkhandLead NewsSimdega

कपड़ा फैक्ट्री में काम कराने को ले जायी जा रही थीं 58 लड़कियां, पुलिस ने पकड़ा, बस जब्त

Simdega : झारखंड की 58 लड़कियों को सिमडेगा के रास्ते तमिलनाडु के कोयंबटूर लेकर जा रही बस को सिमडेगा पुलिस ने पकड़ लिया. बस का नंबर 7997 है. बस को पकड़ कर एचटीयू थाने लाया गया. यहां सभी 58 लड़कियों को सुरक्षित रखा गया है. कुछ नाबालिग बच्चियां भी शामिल हैं जिसको लेकर पुलिस और अधिक चौकन्ना है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें – आखिर सेक्स टॉय का क्या इस्तेमाल कर रहे थे नक्सली?

डीएसपी मुख्यालय सहदेव साव ने बताया कि एपीआर मिल लिमिटेड नामक तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित कंपनी में इन लड़कियों को कपड़ा सिलाई के लिए ले जाया जा रहा था. बस में कंपनी की तथाकथित एचआर सुशील शर्मा इन सभी बच्चियों को लेकर जा रही थी. इनमें कुछ लड़कियां सिमडेगा की, कुछ रांची और कुछ चाईबासा की हैं. उन्होंने बताया कि कुछ लड़कियां नाबालिग भी हैं.

एचटीयू थाना में पुलिस सहित बाल संरक्षण की चेयरमैन और श्रम अधीक्षक के द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है. डीएसपी ने बताया कि लड़कियों को लेकर जा रही सुशीला शर्मा ने अभी तक बताया है कि उनकी कंपनी में बीस हजार लड़कियां झारखंड और ओड़िशा से कार्य कर रही हैं. वे इन लड़कियों को सिलाई सिखा कर कपड़े बनाने के कार्य में लगायी जायेंगी. अभी पूछताछ की जा रही है. एपीआर कंपनी की हकीकत और अन्य पहलुओं पर गहनता से छानबीन जारी है.

इसे भी पढ़ें – महिला के खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाये तीन लाख

Related Articles

Back to top button