JharkhandRanchiTOP SLIDER

24 घंटे में बतायें- लालू के पास कैसे पहुंचा फोन

♦DC ने जेल अधीक्षक से मांगी रिपोर्ट, जेल आइजी ने रांची DC को मामले की जांच का दिया था निर्देश

Ranchi : बिहार विधानसभा के स्पीकर के चुनाव के पहले भाजपा विधायक ललन पासवान को जेल से फोन करने की लालू प्रसाद की ऑडियो वायरल होने के बाद अब रांची जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. जेल आइजी से मिले निर्देश के बाद अब रांची के डीसी छवि रंजन ने जेल अधीक्षक से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है. डीसी ने जेल अधीक्षक से पूछा है कि क्या यह सच है कि लालू के मामले में जेल मैन्युअल का उल्लंघन हो रहा है. लालू प्रसाद यादव तक मोबाइल कैसे पहुंच गया, उन्होंने इसकी पूरी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर जमा करने के लिए कहा है.

इसे भी पढ़ें – धनबाद  : एसीबी ने एसआई को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

जेल आइजी ने जांच के दिये थे आदेश

इससे पहले बुधवार को झारखंड के जेल आइजी वीरेंद्र भूषण ने इस मामले की जांच का आदेश दिया था. उन्होंने रांची डीसी और एसएसपी इसके जांच का निर्देश दिया था. उन्होंने एक ओर जहां पूरे मामले की छानबीन कर रिपोर्ट देने की बात कही है, वहीं दूसरी ओर यह भी कहा है कि सुरक्षा के मामले में इस तरह की लापरवाही ठीक नहीं है. जेल आइजी ने सुरक्षा में तैनात जवानों को भी सचेत करने को कहा है, ताकि लालू प्रसाद से बिना इजाजत कोई न मिल सके.

इसे भी पढ़ें – झुग्गी बस्तियों में इम्युनिटी पॉश कॉलोनियों में रहने वाले लोगों से ज्यादा !

सेवक इरफान रिम्स से लापता

ऑडियो वायरल होने के बाद से सेवक व आरजेडी का प्रदेश महासचिव इरफान अंसारी अंडरग्राउंड हो गया है. उसका वह नंबर भी लगातार ऑफ आ रहा है जिससे लालू यादव ने विधायकों से बात की है. जबकि इस घटना से पहले इरफान अंसारी केली बंगला में अक्सर दिखाई देता था. सुबह के नास्ते से लेकर दोपहर और रात के खाने की जिम्मेवारी सहित लालू से जुड़े कई कार्य अंसारी ही करता था.

इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान दिवस पर वन नेशन, वन इलेक्शन को भारत की जरूरत बताया…

Related Articles

Back to top button