
- 42 हजार असफल रहे बच्चों को दिया गया 20 प्रतिशत ग्रेस मार्क्स
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक ने 8वीं कक्षा का संशोधित रिजल्ट बुधवार शाम को जारी कर दिया. 20 प्रतिशत ग्रेस मार्क्स देने के बाद 40,813 बच्चे सफल हुए, जबकि 1511 बच्चे फिर भी पास नहीं हो सके.
संशोधित रिजल्ट जारी करने के लिए वैसे 42,324 बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिये गये जो फरवरी में आयोजित हुई वार्षिक परीक्षा में असफल हुए थे. संशोधित रिजल्ट देखने के लिए जैक की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाया जा सकता है.
जैक सचिव महीप कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर फेल हुए छात्रों को पास करने का दिशा-निर्देश दिया गया था. जिसके बाद काउंसिल की ओर से ऐसे बच्चों की सूची बना कर उन्हें निर्देशानुसार अतिरिक्त अंक दिये गये. जिससे 96 प्रतिशत बच्चे सफल हुए. ये बच्चे अब नौवीं कक्षा में अपना दाखिला करवा सकेंगे और अगले वर्ष होनेवाली वार्षिक परीक्षा में बैठ सकेंगे.
इसे भी पढ़ें- कोरोना संकट: गृह मंत्रालय की नयी गाइडलाइंस जारी, 31 दिसंबर तक लागू
आधा सत्र गुजर जाने के बाद बच्चों की पढ़ाई पर सवाल
नौवीं कक्षा का लगभग आधा सत्र गुजर चुका है. इसके बाद इन 40 हजार बच्चों की पढ़ाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि इन बच्चों को सभी तरह के डिजिटल कंटेंट जल्द ही उपलब्ध करा दिये जायेंग. लेकिन इन्हें कक्षा के साथ चल रहे सिलेबस के साथ चलने में परेशानी हो सकती है.
हालांकि अभी तक ऐसे बच्चों को किस तरह से पढ़ाया जाये इस पर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है. कई शिक्षकों के अनुसार ये बच्चे पहले से ही पढ़ाई में कमजेार रहे हैं. यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि इन बच्चों पर विशेष ध्यान देने दिया जाये.
इसे भी पढ़ें- Koderma : डीसी, एसपी ने सड़क दुर्घटना रोकने के उपायों पर की चर्चा




