JharkhandLead NewsRanchi

फोन से प्रलोभन देने के मामले में लालू प्रसाद पर आपराधिक मामला दर्ज करे राज्य सरकार : बाबूलाल मरांडी

  • माननीय न्यायालय से संज्ञान लेने की अपील, लालू प्रसाद को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाये

Ranchi : भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने बिहार विधानसभा के एक सदस्य को फोन पर प्रलोभन दिया है, यह हॉर्स ट्रेडिंग का मामला है इसलिए राज्य सरकार को तुरंत उन पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- कोरोना संकट: गृह मंत्रालय की नयी गाइडलाइंस जारी, 31 दिसंबर तक लागू

राज्य में विधि व्यवस्था नहीं

उन्होंने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज शायद नहीं रह गयी है तभी तो इस प्रकार की इजाजत एक सजायाफ्ता कैदी को दी जा रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार चाहे तो उन्हें बिहार ही भेज दे.

श्री मरांडी ने पूरे प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद पर आपराधिक मुकदमा भी दर्ज हो साथ ही इन्हें अन्यत्र स्थानांतरित किया जाये.

इसे भी पढ़ें- जैक ने 8वीं का संशोधित रिजल्ट जारी किया, 96 प्रतिशत सफल हुए बच्चे

Related Articles

Back to top button