JamtaraJharkhand

आंगनबाड़ी में सुविधाओं का बुरा हाल, परेशानी उठा रहे नौनिहाल

  • जामताड़ा जिले के 1189 आंगनबाड़ी केंद्रों में 676 के पास ही भवन. बिजली, पानी व शौचालय की कमी.

Anwar Hussain

Jamtara: जिन विभागों के पास समाज के नौनिहालों को संभालने की जिम्मेवारी है, उन विभागों के पास कई आधारभूत संरचनाओं की कमी है. कहीं भवन नही हैं तो बिजली, पानी व शौचालय तक नही है. बात समाज कल्याण विभाग की है जहां आंगनबाड़ी भवनों की घोर कमी है.

कहीं भवन है भी तो बिजली, पानी, शौचालय तक नही है. ऐसे में नौनिहालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सरकार के अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर देते हैं लेकिन आधारभूत संरचनाओं की कमी को दूर करने पर जोर दिया होता तो शायद नौनिहालों को परेशानी नहीं उठानी पड़ती.

इसे भी पढ़ें : रिम्स ने बनाया ‘लावारिस वार्ड’, यहीं हो रहा लावारिस मरीजों का इलाज, मिलता है तीन वक्त का खाना

जिले में कुल 1189 आंगनबाड़ी केंद्रों में में 676 के पास ही भवन

आधारभूत संरचनाओं की बात करें तो कुल 1189 आंगनबाड़ी केंद्र हैं. इनमें से 676 केंद्रों के पास अपना भवन है. इनमें भी कहीं बिजली, पानी तो कहीं शौचालय की कमी है. विभाग की रिपोर्ट पर कुल 676 केंद्रों में से 30 केंद्रों में बिजली नहीं है. 94 के पास शौचालय नहीं है तो 116 केंद्र के पास पेयजल की व्यवस्था नहीं है.

नए भवन के लिए 14 के पास भूमि नहीं, 13 सेविका व 22 सहायिका के पद रिक्त

विभाग ने 113 नये केंद्रों के भवन का लक्ष्य रखा है. इनमे से 14 केंद्र के पास भूमि की समस्या है. भूमि उपलब्ध नही हो पा रहा है. ऐसे में नए भवन के निर्माण में समस्या आड़े आ रही है. वहीं 13 केंद्र में सेविका की रिक्ति है तो 22 सहायिकाओं की रिक्ति पड़ी है.

इन समस्याओं के रहने से समाज कल्याण विभाग को काम करने में भी परेशानी हो रही है. विभाग के लक्ष्य को पूरा करने में एड़ी-चोटी एक करनी पड़ती है.

इसे भी पढ़ें : डीसी की पहल रांची के संगठन मिलकर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करायेंगे गर्म कपड़े

जिले के आधारभूत संरचनाओं की प्रखंडवार स्थिति

  • जामताड़ा प्रखंड में कुल 133 भवन में 109 के पास शौचालय, 113 के पास पेयजल तो 16 के पास बिजली उपलब्ध है.
  • करमाटांड़ प्रखंड में 99 के पास भवन है, 91 के पास शौचालय, 88 के पास पेयजल तो 14 के पास बिजली है.
  • नारायणपुर प्रखंड में 121 के पास भवन, 102 के पास शौचालय, 110 के पास पेयजल, बिजली नहीं है.
  • नाला प्रखंड में 104 के पास भवन, 102 के पास शौचालय, 97 के पास पेयजल.
  • कुंडहित प्रखंड में 118 के पास भवन, 100 के पास शौचालय, 101 के पास पेयजल.
  • फतेहपुर प्रखंड में 101 भवन में 78 के पास शौचालय तो 91 के पास पेयजल उपलब्ध है.

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेहा कश्यप ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आधारभूत संरचनाओं की कमी है. इसकी रिपोर्ट भेजी गयी है. भवनों की कमी से लेकर अन्य कमियों को जल्द दूर की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : कृषि बिल के विरोध में 26 नवंबर को गांवों को किया जायेगा बंद, 27 नवंबर को राजभवन मार्च

Related Articles

Back to top button