JharkhandRanchi

कृषि बिल के विरोध में 26 नवंबर को गांवों को किया जायेगा बंद, 27 नवंबर को राजभवन मार्च

Ranchi: किसानों के राष्ट्रव्यापी विरोध को राज्य में सफल बनाया जायेगा. 26 नवंबर को कृषि बिल के विरोध में हड़ताल की जायेगी. विरोध दर्ज करने के लिये 27 नवंबर को किसान और मजदूर यूनियन राजभवन मार्च करेंगे. उक्त निर्णय अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक में लिया गया.

बैठक डी सिंह की अध्यक्षता में की गयी जिसमें मुख्य रूप से भारतीय श्रमिक संगठनों के आवाहन पर हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि हड़ताल में अधिक से अधिक लोग शामिल होंगे.

26 नवंबर को राज्य के सभी जिलों में जुलूस निकाला जायेगा. वहीं गांवों में बंद किया जायेगा. किसानों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार को अवगत कराया जायेगा. इसके लिए निचले स्तर तक आंदोलन को तेज किया जायेगा. डी सिंह ने कहा कि किसान विरोधी कानून को वापस लेने के लिए आंदोलन तेज किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : राज्य सरकार का कैलेंडर जारी नहीं होने से विकास पर लगा ब्रेक

मुख्यमंत्री से की जायेगी मुलाकात

किसान संघर्ष समिति के संयोजक महेंद्र पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार किसान और मजदूर विरोधी है. 27 नवंबर को किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले राजभवन मार्च किया जायेगा जो शहीद चौक से राजभवन तक जायेगा.

इसमें मुख्य रूप से किसान विरोधी कृषि बिल, 44 श्रम कानूनों में बदलाव कर श्रम कोड में बदलाव, धान क्रय केंद्र में हो रही गड़बड़ी, केरल की तर्ज पर किसानों को धान एवं सब्जियों के समर्थन मूल्य एवं सब्सिडी निर्धारित करने आदि कई मांगों के समर्थन में राजभवन मार्च किया जायेगा.

विरोध कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री से मिलकर किसान विरोधी कानून को निरस्त करने की मांग की जायेगी. इस दौरान महेन्द्र पाठक, सुफल महतो, पूरण महतो, राजेन्द्र गोप समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : रिम्स को मिले 38 नये डॉक्टर, 18 विभागों में देंगे सेवा

Related Articles

Back to top button