
Ranchi: पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के मास्टरमाइंड गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम कुलदीप बैठा है जिसकी उम्र 32 वर्ष है. वह लोहरदगा जिले का रहने वाला है. बाइक चोर कुलदीप बैठा जिस बाइक की चोरी करता था, उसका मालिक का कांटेक्ट नंबर पता कर उससे पैसा का डिमांड किया करता था और पैसा लेकर बाइक देता था.
लालपुर थाना क्षेत्र के मोराबादी से दिनांक 28 अक्टूबर को एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी जिसका नंबर जेएच 01बीवाइ-9388 है. उसकी बरामदगी रौंदी पहाड़ी के पास से हुई है.
गुप्त सूचना के आधार पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. छापेमारी के दौरान कुलदीप बैठा को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक 9 एमएम की पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस व 2 मोबाइल बरामद हुए हैं.
इसे भी पढ़ें :गोदाम खंगाले जायेंगे, घोटाले बाहर आयेंगे




