JharkhandRanchi

रांची से इन जगहों के लिए चलेंगी दो और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

  • यात्रियों की भीड़ होगी कम

Ranchi : यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रांची रेलवे ने दो और स्पेशल ट्रेन चलाने को हरी झंडी दे दी है. इनमें से एक अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन रांची से पटना के लिए है. इसके अलावा हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच एक अतिरिक्त साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलायी जानी है.

22 नवंबर को पटना के लिए स्पेशल ट्रेन

रांची से पटना के बीच अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 22 नवंबर को चलेगी. रांची-पटना अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 02855) केवल एक ट्रिप चलेगी. यह रांची से रात 23:45 बजे खुलेगी और पटना सुबह 8 बजे पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन (रांची-पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संख्या 02849) समय सारणी और ठहराव के अनुसार चलेगी. पटना-रांची अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 02856) 23 नवंबर को केवल एक ट्रिप चलनी है. यह पटना से सुबह नौ बजे खुलेगी और शाम को 17:25 बजे रांची आयेगी. यह स्पेशल ट्रेन पटना-रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 02850) समय सारिणी और ठहराव के अनुसार चलेगी. इन ट्रेनों में जेनरेटर कार  के दो कोच, सामान्य श्रेणी के चार कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के नौ कोच, वातानुकूलित 3- टियर के छह कोच, वातानुकूलित 2-टियर के एक कोच समेत कुल 22 कोच होंगे.

इसे भी पढ़ें- त्योहारों में कई मोहल्लों में छाया रहेगा अंधेरा! मेयर ने बतायी ये वजह

हटिया-एलटीटी के बीच अतिरिक्त साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-हटिया के बीच अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. यह गाड़ी (ट्रेन संख्या 02825, हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन) हर शनिवार को 14 नवंबर से खुलेगी. 28 नवंबर तक यह कुल तीन ट्रिप चलेगी. हटिया से सुबह 09:40 बजे खुलेगी और लोकमान्य तिलक टर्मिनल में इसका आगमन 13:35 बजे होगा. यह स्पेशल ट्रेन, ट्रेन संख्या 02812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के समय सारणी और ठहराव के अनुसार चलेगी. लोकमान्य तिलक टर्मिनल-हटिया अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 02826) 16 नवंबर से प्रत्येक सोमवार को खुलेगी. 30 नवंबर तक कुल तीन ट्रिप चलेगी. यह स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल-हटिया फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 02811) के समय सारणी और ठहराव के अनुसार चलेगी. इन ट्रेनों में कुल 21 कोच होंगे.

इसे भी पढ़ें- चाणक्य एग्जिट पोल : ई बार बिहार में ‘तेजस्वी सरकार’ बा!

Related Articles

Back to top button