JharkhandLead NewsRanchi

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 8 और 9 नवंबर को रांची से मोतिहारी और सहरसा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Ranchi : दीपावली और छठ में बिहार जानेवालों के लिए खुशखबरी है. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने इसके लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. रांची से रेलवे मोतिहारी और सहरसा के लिए 8 और 9 नवंबर को स्पेशल ट्रेन चलायेगा. हटिया से बापूधाम मोतिहारी और हटिया से सहरसा के लिए वन-वे (सिर्फ एक तरफ से) स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें: 60 फीसदी सिलेबस पर ही होगी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा

8 नवंबर को मोतिहारी जायेगी ट्रेन, दो एसी समेत होंगे कुल 22 कोच

8 नवंबर को ट्रेन संख्या 08007 हटिया-बापूधाम मोतिहारी वन-वे (सिर्फ एक तरफ से) स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह सिर्फ एक ट्रिप चलनी है. हटिया से यह 14:00 बजे खुलेगी. इसके बाद रांची (आगमन 14:15 बजे, प्रस्थान 14:25 बजे), मुरी (आगमन 15:25 बजे, प्रस्थान 15:30 बजे), बोकारो स्टील सिटी (आगमन 16:25 बजे, प्रस्थान 16:30 बजे), धनबाद (आगमन 18:30 बजे, प्रस्थान 18:50 बजे), जसीडीह (आगमन 21:25 बजे, प्रस्थान 21:30 बजे), किउल (आगमन 23:15 बजे, प्रस्थान 23:20 बजे), बरौनी आगमन 00:50 बजे, प्रस्थान 01:10 बजे), समस्तीपुर (आगमन 02:20 बजे, प्रस्थान 02:25 बजे), मुजफ्फरपुर (आगमन 04:10 बजे, प्रस्थान 04:20 बजे) और बापूधाम मोतिहारी सुबह 6 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन में पार्सल वैन का एक कोच, एसएलआर के दो कोच, द्वितीय श्रेणी के नौ कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के आठ कोच और वातानुकूलित 3-टियर के दो कोच, कुल 22 कोच होंगे.

इसे भी पढ़ें:छठ व्रतियों को बेहतर सुविधाएं देने को मेयर सहित अधिकारियों ने लिया तालाबों का जायजा

9 को सहरसा के लिए दो ट्रेनें

9 नवंबर को ट्रेन संख्या 08009 हटिया- सहरसा वन-वे (सिर्फ एक तरफ से) स्पेशल ट्रेन (केवल एक ट्रिप) चलेगी. यह हटिया से सुबह 10:00 बजे खुलेगी. रांची (आगमन 10:15 बजे, प्रस्थान 10:25 बजे), मुरी (आगमन 11:30 बजे, प्रस्थान 11:32 बजे), बोकारो स्टील सिटी (आगमन 12:30 बजे, प्रस्थान 12:35 बजे), गोमो (आगमन 13:40 बजे, प्रस्थान 13:45 बजे), कोडरमा (आगमन 15:00 बजे, प्रस्थान 15:02 बजे), गया आगमन 16:45 बजे, प्रस्थान 17:05 बजे), पटना (आगमन 19:15 बजे, प्रस्थान 19:25 बजे) और सहरसा एक बजे रात तक पहुंचेगी. इस ट्रेन में जेनरेटर कार के दो कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 17 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के दो कोच समेत कुल 21 कोच होंगे.

9 नवंबर को ही ट्रेन संख्या 08015 हटिया-सहरसा वन-वे (केवल एक तरफ से) स्पेशल ट्रेन (केवल एक ट्रिप) चलेगी. यह हटिया से रात 10 बजे खुलेगी. इसके बाद रांची (आगमन 22:15 बजे, प्रस्थान 22:25 बजे), मुरी (आगमन 23:30 बजे, प्रस्थान 23:32 बजे), बोकारो स्टील सिटी (आगमन 00:30 बजे, प्रस्थान 00:35 बजे), गोमो (आगमन 01:40 बजे, प्रस्थान 01:45 बजे), कोडरमा (आगमन 03:00 बजे, प्रस्थान 03:02 बजे), गया (आगमन 04:45 बजे, प्रस्थान 05:05 बजे), पटना होते हुए (आगमन 07:15 बजे, प्रस्थान 07:25 बजे) दोपहर एक बजे तक सहरसा पहुंचेगी. इस ट्रेन में जेनरेटर कार के दो कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 17 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के दो कोच समेत कुल 21 कोच होंगे.

इसे भी पढ़ें:दीपावली और छठ का जश्न हो सकता है फीका, बाबूलाल ने कहा- रेल सेवा शुरू कराने के बजाय नींद में है राज्य सरकार

Related Articles

Back to top button