
Jammu : जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने यहां भी ड्रोन से हमला करने की कोशिश की है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन के पास दिखे दो ड्रोन, सेना की फायरिंग के बाद भाग गए. परमंडल चौक के पास पहला ड्रोन रात 11.30 और दूसरा रात 1.30 बजे दिखा. सेना के फायर करने के बाद ड्रोन वापस लौट गए. सेना मामले की जांच में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें :अब चीन और पाकिस्तान के अंदर तक घुस कर आग बरसाएगा भारत ! अग्नि प्राइम का सफल परीक्षण
दो जवानों को भी मामूली चोटें आई थीं
गौरतलब है कि इससे पहले रविवार रात जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर दो धमाके हुए थे. इन धमाकों को करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था. इन धमाकों से छत को नुकसान पहंचा था. जानकारी के मुताबिक पहला धमाका रात 1:37 बजे हुआ और दूसरा ठीक 5 मिनट बाद 1:42 बजे हुआ था. धमाके में दो जवानों को भी मामूली चोटें आई थीं. ये पहली बार था जब आतंकियों ने ड्रोन के जरिए हमला किया था. अब इस मामले की जांच एनआईए कर रही है.
इसे भी पढ़ें :बंपर सरकारी नौकरी : 2800 पोस्ट के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन
J&K: Police personnel check vehicles in Kaluchak area of Jammu.
2 separate drone activities were spotted over Ratnuchak-Kaluchak Military area by troops on the intervening night of 27-28 June. The drones flew back after QRT engaged them with firing. Security forces on high alert pic.twitter.com/nvQnZKNOMx
— ANI (@ANI) June 28, 2021
इसे भी पढ़ें :पर्यावरणविद और यूनिवर्सिटी के पूर्व VC को घर में घुसकर मारा चाकू,हुई मौत, जानें क्या था विवाद
सर्च ऑपरेशन चला रही है सेना
ड्रोन देखे जाने के बाद सेना की ओर से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सेना के जवान कैंप के भीतर और आसपास के इलाकों में उस जगह को तलाश रहे हैं, जहां ड्रोन के गिरने की संभावना है. क्योंकि माना जा रहा है कि अगर ड्रोन को गोली लगी होगी तो वो नीचे गिरा होगा. ऐसे में उसकी तलाश जारी है.
फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह ड्रोन किधर से आया और जांच में जुटे अधिकारी दोनों ड्रोन के हवाई मार्ग का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ताओं ने हवाई अड्डे की चारदीवारी पर लगे कैमरों सहित सीसीटीवी फुटेज खंगाली ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन कहां से आए थे.
इसे भी पढ़ें :ड्रैगन की हरकतों पर भारत ने उठाया ऐतिहासिक कदम, चीन सीमा पर 50 हजार सैनिक किये तैनात




