
NewDelhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हुए है. बता दें कि वीडियो लॉकडाउन के दौरान अपने-अपने गृह राज्य लौट रहे प्रवासी मजदूरों से जुड़ी हुई खबरों का है.
वीडियो में लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मज़दूरों के साथ हुए व्यवहार को दर्शाया गया है. राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा के अंतिम चरण के चुनाव से पहले बुधवार को वीडियो जारी किया है. राहुल का मतदाताओं को आकर्षित करने का यह प्रयास माना जा रहा है. राहुल ने कहा कि मोदी-नीतीश सरकारों ने प्रवासी कामगारों के साथ जो बर्बरता की वह बेहद शर्मनाक थी.
जब लाखों मज़दूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-यूपी की ओर भूखे, प्यासे पैदल चलने पर मजबूर हो गए, तब मोदी-नीतीश सरकारी ने ये शर्मनाक बर्बरता की।
कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी हमने इस अत्याचार के ख़िलाफ़ मज़दूर भाइयों की मदद की।
यही सच है। pic.twitter.com/jP5zrMqu6n
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 4, 2020
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : बोले तेज, नीतीश कुमार का जाना तय है… मैंने तेजस्वी को आशीर्वाद दिया है… कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता
लाखों मजदूर बहन-भाई भूखे, प्यासे, पैदल चलने पर विवश हो गये
राहुल ने ट्वीट किया, जब लाखों मजदूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-उत्तर प्रदेश की ओर भूखे, प्यासे, पैदल चलने पर विवश हो गये, तब मोदी-नीतीश सरकारों ने ये शर्मनाक बर्बरता की. कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी हमने इस अत्याचार के खिलाफ मजदूर भाइयों की मदद की. यही सच है
इसे भी पढ़ें : रिपब्लिक टीवी के अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तार पर मचा बवाल.
राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी और नीतीश पर हमला कर रहे हैं.
इसके साथ ही उन्होंने एक टीवी समाचार चैनल से प्रसारित एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें प्रवासी मजदूरों के साथ पुलिस बर्बरता, पैदल बिहार जाते समय की पीड़ा तथा पीड़ित प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ बिहार सरकार के मंत्रियों के बयानों को दिखाया गया है. यह पहली बार नहीं है जब राहुल प्रवासी मज़दूरों को लेकर इस तरह का कोई वीडियो या ट्वीट साझा किया हो. बिहार चुनाव के दौरान राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर हमला कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : दल बदल मामला : बाबूलाल मरांडी, प्रदीप और बंधु को विधानसभा अध्यक्ष का नोटिस, 23 को सुनवाई




