
Patna : मैंने तेजस्वी को आशीर्वाद दिया है विपक्ष चाहे हजार हेलिकॉप्टर उसके पीछे लगा दे, जब मेरा आशीर्वाद उसके साथ है तो कोई भी तेजस्वी का कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत के क्रम में तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए यह बात कही.
इसे भी पढ़ें : दल बदल मामला : बाबूलाल मरांडी, प्रदीप और बंधु को विधानसभा अध्यक्ष का नोटिस, 23 को सुनवाई
मतदाता पूरी तरह से बदलाव चाहते हैं.
तेजप्रताप ने कहा कि हम क्षेत्र में घूम रहे हैं. कहा कि यहां के मतदाता बाहर निकल कर मतदान कर रहे हैं. यहां के मतदाता पूरी तरह से बदलाव चाहते हैं. तेजप्रताप ने कहा कि जीतने के बाद सबसे पहले हसनपुर को जिला बनाने का काम करेंगे. हसनपुर की जनता की जो भी मांगें हैं, पूरा करने का काम करेंगे.
इसे भी पढ़ें : रिपब्लिक टीवी के अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तार पर मचा बवाल
महागठबंधन को काफी सीटें मिल रही है
तेजप्रताप के अनुसार पहले चरण में महागठबंधन को काफी सीटें मिल रही है हम कामयाब हुए हैं. दूसरे और तीसरे चरण में भी हमें कामयाबी मिलेगी. तेजप्रताप ने कहा कि बिहार की जनता ने इस बार तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का बना लिया है. तेजप्रताप ने कहा कि नीतीश कुमार का जाना तय है. कहा कि जनता 10 तारीख को रिपोर्ट कार्ड दिखाने जा रही है. जिस तरह तेजस्वी का आना तय है उसी तरह 10 लाख लोगों को रोजगार देने की बात तय है.
इसे भी पढ़ें : 10 नवंबर से बिहार के लिये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की तैयारी, 9 ट्रेनों के लिये ECR ने मांगी परमिशन




