JharkhandRanchiTOP SLIDER

रिपब्लिक टीवी के अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तार पर मचा बवाल

अमित शाह बोले,अर्णब की गिरफ्तारी से लोकतंत्र शर्मसार , उद्दव ने कहा कानून अपना काम कर रहा है

Ranchi: आत्महत्या के लिए उकसाने के पुराने मामले में न्यूज चैनल रिपब्लिक के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है. रायगढ़ पुलिस और मुंबई पुलिस की टीम के संयुक्त अभियान में वर्ली स्थित आवास से अर्णब गोस्वामी के साथ दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया..

कांग्रेस पर भी हमला बोला

इस घटना की केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह  (Home Minister Amit Shah) ने आलोचना की है. इसको लेकर उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला. शाह ने इस घटना को इंदिरा गांधी के जमाने में लगाई गई इमरजेंसी की घटना से जोड़ते हुए इसका विरोध किया.
उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है. रिपब्लिक टीवी और अर्णब गोस्वामी के खिलाफ राज्य की शक्तियों का प्रयोग व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है. इससे हमें इमरजेंसी के दिनों की याद आती है. आजाद प्रेस पर इस हमले का विरोध होना चाहिए. वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्दव ठाकरे ने इस मामले में कहा है कि कानून अपना काम कर रहा है.

इसे भी पढ़ें:BSNL के STV 395 रिचार्ज में बदलाव, फ्री मिनट्स खत्म होने के बाद लगेंगे 20 पैसे प्रति मिनट

प्रकाश जावड़ेकर ने गिरफ्तारी को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया

इसके पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी इसका विरोध किया था. उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि ‘हम महाराष्ट्र में प्रेस की स्वतंत्रता पर हुए इस हमले की आलोचना करते हैं. प्रेस के साथ बर्ताव करने का यह कोई तरीका नहीं है. इससे हमें इमरजेंसी के दिनों की याद आ रही है, जब प्रेस से ऐसा बर्ताव किया जाता था.

इसे भी पढ़ें:सरना धर्म कोड  के लिए विधानसभा का विशेष सत्र 11  नवंबर को

इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां की सुइसाइड का है मामला

अर्णब सहित दो लोगों की गिरफ्तारी 2018 में एक इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां की सुइसाइड से जुड़े केस में हुई है. इन सभी लोगों पर 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां को 2018 में आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है. इस केस में अर्णब के साथ जिन दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें एक फिरोज शेख जबकि दूसरे नितेश सारदा हैं. गोस्वामी को  मुंबई के वर्ली,फिरोज को कांदिवली और नितेश को जोगेश्वरी से गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें:दल बदल मामला : बाबूलाल मरांडी,  प्रदीप और बंधु को विधानसभा अध्यक्ष का नोटिस, 23  को सुनवाई

‘अर्णब ने एक घंटे बाद खोला दरवाजा’

जानकारी के अनुसार अलीबाग पुलिस जब मुंबई पुलिस की एक टीम के साथ वर्ली स्थित अर्णब के घर गई तो वहां हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. अलीबाग पुलिस ने इस आशंका में मुंबई पुलिस की मदद मांगी कि अर्णब गोस्वामी गिरफ्तारी की प्रक्रिया में बाधा खड़ी कर सकते हैं.

कुछ महीने पहले एक हमले के बाद अर्णब गोस्वामी को केंद्र सरकार की तरफ से वाई-प्लस सिक्यॉरिटी मिली हुई है. पुलिस के मुताबिक, गोस्वामी और उनकी पत्नी ने घर का दरवाजा खोलने में करीब एक घंटा लगा दिया.

पुलिस के अनुसार अर्णब की पत्नी को जब गिरफ्तारी की सूचना वाला नोटिस थमाया तो उनकी पत्नी ने इसे फाड़ दिया. इसके बाद पुलिस टीम ने अर्णब को गिरफ्पुतार कर लिया. एनएम जोशी मार्ग थाने में स्टेशन डायरी में एंट्री की गयी औऱ उसके बाद उन्हें अलीबाग पुलिस को सौंप दिया गया.

इसे भी पढ़ें:जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर किया मानहानि का केस

Related Articles

Back to top button