Lead NewsNational

हरियाणा सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रही है : अनिल विज

Chandigarh: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ‘‘लव जिहाद’’ के खिलाफ कानून लाने पर विचार कर रही है.

विज ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है.’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा था कि वह ‘लव जिहाद’ को सख्‍ती से रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाएंगे. उन्‍होंने चेतावनी दी थी कि जो लोग बहू-बेटियों की इज्‍जत से खिलवाड़ करते हैं, वे अगर सुधरे नहीं तो ‘राम नाम सत्‍य है’ की उनकी अंतिम यात्रा निकलने वाली है.

उत्तर प्रदेश के देवरिया और जौनपुर में उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवारों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए योगी ने कहा था कि ‘लव जिहाद’ में शामिल लोगों के पोस्‍टर चौराहों पर लगाए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें – फिलीपीन में भयानक तूफान ने दी दस्तक, 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

पिछले सप्ताह हरियाणा के बल्लभगढ़ में कॉलेज की 21 वर्षीय छात्रा निकिता की एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी व्यक्ति उसपर शादी करने के लिए इस्लाम अपनाने का दबाव बना रहा था.

कुछ हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि लड़की की हत्या ‘‘लव जिहाद’’ का मामला है.

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने शुक्रवार को मृतका के परिवार से मुलाकात की थी और ‘‘लव जिहाद’’ की घटनाओं को लेकर चिंता जताई थी.

हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया है.

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों-मुख्य आरोपी तौसीफ और रेहान को गिरफ्तार किया है. तीसरे व्यक्ति को मुख्य आरोपी को हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें – बिहार चुनाव :  कांग्रेस की नजर में बिहार कूड़ेदान में तब्दील, कूड़े के ढेर पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Related Articles

Back to top button