
Deoghar : जिले के मोहनपुर प्रखंड के अराजीढाबी में एक व्यक्ति के घर में अचानक आग लगने से घर में रखे सामान जलकर राख हो गया. घटना के बाबत पीड़ित ने बताया कि घर में खाने पीने वाला राशन, समान कपड़ा सहित अन्य प्रकार के सामग्री जलकर राख हो गयी. आग की लहर इतनी तेज थी कि पूरा घर को जलाकर राख हो गया. जले समानों कीमत लाखों में बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:कैंसर पीड़ित लड़की की प्रेम कहानी ‘बिफोर यू डाय’ का 18 फरवरी को फन सिनेमा में होगा प्रीमियर शो
आग कैसे लगी इसका कोई पता नहीं चला पाया है. ग्रामीणों ने आग लगते ही बाल्टी, डब्बा सहित अन्य प्रकार के बर्तनों से पानी मार मार कर आग पर काबू पाया.
दमकल गाड़ी को तुरंत फोन कर जानकारी दी उसके बाद आनन-फानन में गाड़ी पहुंची और बची हुई आग को बुझाया. मौके पर मोहनपुर थाना प्रभारी समेत दर्जनों पुलिस बल पहुंचे और घटना की जानकारी ली.
इसे भी पढ़ें:संथाल परगना दौरे के क्रम में साहिबगंज पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कहा- झारखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं




