
Palamu : नक्सलियों और उग्रवादियों खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू तरहसी पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुती कमिटी (टीएसपीसी) के शातिर उग्रवादी प्रभु मोची को गिरफ्तार किया गया है. प्रभु टीपीसी के एरिया कमांडर रवि जी उर्फ रवि भुईयां का सहयोगी है. उसके पास से 70 पीस टीएसपीसी का नारा लिखा हुआ पोस्टर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ेंः चतरा में भाई बहन का रिश्ता शर्मसार, शादी का झांसा देकर 2 माह तक करता रहा यौन शोषण
पलामू के एएसपी अभियान अरूण कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तरहसी के कसमार में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के सदस्य पोस्टर चिपकाने वाले हैं. सूचना पर तरहसी के थाना प्रभारी बाजुन हेम्ब्रम, पुलिस अवर निरीक्षक नेमधारी रजक, पीएसआई गौतम कुमार की टीम बनाकर कार्रवाई की गयी.
इस दौरान कसमार स्थित प्रभु मोची के घर पर छापामारी की गयी. इस दौरान प्रभु मोची के घर में रखे बड़े बक्शे से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी का 70 पीस पोस्टर जब्त किया गया. प्रभु मोची करीब चार साल से टीपीसी के एरिया कमांडर रवि जी उर्फ रवि भुईयां को सहयोग कर रहा था. उसकी गिरफ्तारी पहली बार हुई है.
इसे भी पढ़ेंः मुंगेर : हिंसा में शामिल कुछ लोगों की पहचान हुई




