
Ranchi: मुंगेर डीआईजी मनु महाराज ने शनिवार को बताया कि 29 अक्टूबर को आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में 5 एफआईआर दर्ज की गईं हैं. हिंसा में शामिल कुछ लोगों की पहचान भी कर ली गई है. सीसीटीवी और कैमरा फुटेज के आधार पर जांच चल रही है. तोड़फोड़ किए गए वाहनों और संपत्ति के मूल्य का मूल्यांकन भी हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि हम नागरिकों से शांति बनाए रखने का अनुरोध करते हैं.
इसे भी पढ़ें:मधुकांत पाठक बने AFI के कोषाध्यक्ष, ऑफिस बियरर बननेवाले झारखंड के पांचवें खेल प्रशासक होंगे
मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुआ था बवाल
बिहार के मुंगेर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई कथित गोलीबारी की घटना के बाद फैली हिंसा के बाद शहर अब शांत हो गया है. हिंसा के बाद बेपटरी हुआ शहर का माहौल पटरी पर आने लगा है. पुलिस कड़ी नजर बनाये हुए है.
इसे भी पढ़ें:कांग्रेस नेताओं ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद
हिंसक भीड़ ने पुलिस की जीप भी फूंक दी थी
बता दें कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुंगेर में पुलिस फायरिंग तथा एक युवक की मौत के मामले ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया. मुंगेर शहर में लोगों का आक्रोश फूटा और सैकड़ों लोगों ने जमकर बवाल किया. हिंसक भीड़ ने पुलिस की जीप भी फूंक डाली. वहीं इस घटना पर राजनीति भी तेज हो गयी है. कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सूरजेवाला ने शु्क्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) को हटाए जाने की मांग की थी.
इसे भी पढ़ें:बिहार के चुनावी रण में शिवसेना की इंट्री, बोले संजय राउत, तेजस्वी कल सीएम बन गये तो आश्चर्य नहीं




