
Patna : राजद नेता तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरी के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार पर पलटवार किया है. तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके हैं. कहा कि नीतीश कुमार 15 साल शासन करने के बाद कह रहे हैं कि नौकरी देने के लिए पैसा कहां से आयेगा?
नीतीश बतायें कि लगभग 30,000 करोड़ के 60 घोटाले जो उन लोगों ने किये हैं, वह बिहार के बजट का पैसा है, वो कहां गया.
नीतीश ने तेजस्वी पर निशाना साधा था, नौकरियों के लिए पैसा कहां से आयेगा?
इसे भी पढ़ेःसामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़ेंगे ग्रामीण क्षेत्रों के परिवार, मानव तस्करी पर लगेगा अंकुश
नीतीश कुमार ने अपनी जनसभाओं में तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था
जान लें कि कल नीतीश कुमार ने अपनी जनसभाओं में तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था कि वे सरकार बनते ही 10 लाख लोगों को नौकरी देने की बात करते हैं. इन नौकरियों के लिए पैसा कहां से आयेगा? इसी के जवाब में तेजस्वीी ने नीतीश पर पलटवार करते हुए ट्विट किया कि नीतीश कुमार जी मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके हैं.
नौकरी देने का पैसा कहां से आयेगा
नीतीश कुमार 15 साल शासन करने के बाद कह रहे हैं कि नौकरी देने का पैसा कहां से आयेगा? उनको बताना चाहिए कि जो 60 घोटाले इन लोगों ने किये हैं वो लगभग 30,000 करोड़ बिहार के बजट का पैसा है, वो कहां गया.
बता दें कि मंगलवार को आयोजित जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि कुछ लोग 10 लाख नौकरी देने का दावा कर रहे हैं. लेकिन यह नहीं बता रहे हैं कि इसके लिए आखिर पैसा कहां से आयेगा. जिसके लिए जेल गये, उसी पैसे को निकालकर नौकरी देंगे क्या?
इसे भी पढ़ेःकेंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे झारखंड के दो वरीय आइपीएस अधिकारी




