
Ranchi: झारखंड कैडर के दो वरीय आइपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे. राज्य पुलिस के आइजी अभियान साकेत कुमार सिंह सीआरपीएफ में जबकि जगुआर डीआइजी कुलदीप द्विवेदी आइटीबीपी में प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र भेजा है. राज्य सरकार के द्वारा दोनों अधिकारियों को मुक्त करने का निर्देश दिया गया है.
दोनों अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पांच सालों के लिए अर्धसैनिक बलों में होगी.
इसे भी पढ़ें – स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में आये डॉ अजय, रिहाई की मांग की




